फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Street lights will be improved with Rs 80.57 lakh, two agencies will do the work

Jind News: 80.57 लाख से सुधारी जाएंगी स्ट्रीट लाइट, दो एजेंसी करेंगी काम

Fri, 13 Sep 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 13 Sep 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Street lights will be improved with Rs 80.57 lakh, two agencies will do the work
12जेएनडी03-शहर के गोहाना रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। संवाद
जींद। शहर की स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद गंभीर हो गई है। उसने हाल ही में स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने के लिए 80.57 लाख का टेंडर लगाया है। नगर परिषद ने यह टेंडर दो एजेंसियों को दिया है। दोनों एजेंसियों ने इस पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट के रखरखाव के लिए शहर को तीन जोन में बांटा है, ताकि हर गली में स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान किया जा सके। नगर परिषद ने एजेंसियों को यह टेंडर एक साल के लिए दिया है। नगर परिषद के पास शहर की स्ट्रीट लाइट से संंबंधित शिकायतें रोजाना आ रही हैं। शहर के गोहाना रोड, सफीदों रोड, रेलवे रोड, सब्जी मंडी के पास, अजमेर बस्ती, रोहतक रोड पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था बदहाल पड़ी है। सेक्टरों में 50 प्रतिशत स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। इनकी समय पर मरम्मत नहीं होने पाती है। यही हाल कैथल रोड का है। यहां कभी-कभार ही स्ट्रीट लाइट जलती हैं। रात के समय कॉलोनियों में अंधेरा होने से चोरी व अन्य वारदात होने का डर बना रहता है। इसके अलावा रात के समय बेसहारा पशु सड़कों पर रहते हैं, जिससे हादसा होने का डर रहता है। लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है। पैदल चलने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है। स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर कॉलोनियों के लोग नगर परिषद कार्यालय में शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन टेंडर नहीं होने से इनको नहीं सुधारा जा सका है। अब टेंडर होने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इससे शहरवासियों को स्ट्रीट लाइट समस्या का समाधान जल्द होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बॉक्स

मुख्य रास्तों पर भी रहता है अंधेरा

शहर के मुख्य रास्तों में रेलवे रोड भी शामिल है। इस रास्ते पर भी रात में अंधेरा छाया रहता है। शहर के बत्तख चौक, सफीदों गेट, पटेल नगर, राजनगर, हकीकत नगर में भी कई जगह स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। इनके अलावा इसी प्रकार एसपी निवास से सफीदों बाईपास चौक तक की कई जगह लाइट बंद पड़ी हैं। फिलहाल पुरानी सब्जी मंडी से पटियाल चौक तक पगडंडी का काम चल रहा है। इसको लेकर वहां की स्ट्रीट लाइट को बंद किया गया है, लेकिन पटियाला चौक से रेलवे स्टेशन तक एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। लगभग एक किलोमीटर के इस रास्ते पर लगभग 50 स्ट्रीट लाइट लगी हुई हैं। उन लाइट का शहरवासियों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। शाम के समय यहां पर सब्जी और फल की रेहड़ियां लगती हैं, जहां पर खरीदारी करने वाली महिलाओं की भारी भीड़ रहती है। यहां पर अंधेरा होने के कारण चोरी या छीनाझपटी की घटना होने का भी डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 12 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइट

नगर परिषद ने शहर में 12 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइट लगाई हुई हैं। इनमें से 11 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइट वार्डों में लगा गई हैं। खराब स्ट्रीट लाइट का मुद्दा कई बार नगर परिषद की बैठक में भी उठाया जा चुका था। पार्षद भी अधिकारी और चेयरपर्सन के समक्ष यह समस्या रख चुके हैं। शहर में जो स्ट्रीट लाइट लगाई हुई हैं, उनकी मरम्मत की जिम्मेदारी नगर परिषद की है। नगर परिषद के पास पर्याप्त कर्मचारी नहीं होने के कारण इनकी मरम्मत नहीं हो पा रही थी।

स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के लिए शहर को तीन जोन में बांटा गया है। अब एजेंसी की टीम जोन अनुसार खराब लाइट को ठीक करने का काम करेगी। एक सप्ताह में खराब पड़ी सभी लाइट को ठीक करवा दिया जाएगा। -सतीश गर्ग, एक्सईएन, नगर परिषद, जींद।


नगर परिषद ने शहर की स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के लिए दो एजेंसियों को 80.57 लाख का टेंडर दिया है। एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक किया जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न आए। -डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, जींद।

12जेएनडी03-शहर के गोहाना रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। संवाद

12जेएनडी03-शहर के गोहाना रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed