फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State executive of Jankalyan Manch dissolved, meeting called in Kandela on 15th: Tekram

जनकल्याण मंच की प्रदेश कार्यकारिणी भंग, 15 को कंडेला में बुलाई बैठक : टेकराम

Fri, 14 Jun 2024 03:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
State executive of Jankalyan Manch dissolved, meeting called in Kandela on 15th: Tekram
13जेएनडी04: जानकारी देते हुए टेकराम कंडेला। स्रोत स्वयं
जींद। सर्व खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि जनकल्याण मंच की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 15 जून को कंडेला गांव राष्ट्रीय मुख्यालय में सर्व खाप, जन कल्याण मंच, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के सभी पदाधिकारी की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


टेकराम ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से किसानों और सामाजिक मुद्दों पर हमारा संगठन कार्य कर रहा है। बैठक में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाना, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि में वृद्धि करवाना, सहमति संबंध को खत्म करना, एक गांव-एक गोत्र में शादी पर रोक लगाना, युवाओं को नशे से रोकना पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला लंबे समय से राजनीति का केंद्र बिंदु है। यहां से सरकार बनती और गिरती है। फिर भी प्रदेश में जींद जिले में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। उन्होंने केंद्र की नई सरकार व हरियाणा सरकार से मांग की है कि जींद में एक बड़ा कारखाना लगाया जाए। जिसमें युवाओं की नौकरी लग सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले कार्यकाल में अग्निवीर योजना चलाई थी, इसमें देश के युवाओं में भारी रोष है। इस पर पूर्ण विचार किया जाए। उन्होंने जींद के बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग कि खेतों की कनेक्शन की जो सिक्योरिटी बढ़ाई है, उसी हिसाब से ट्रांसफॉर्म रखे जाएं। इस अवसर पर उनके साथ किसान यूनियन हरियाणा अजूरा सिंह, पंचायती प्रकोष्ठ व किसान नेता अभेराम कंडेला, कंडेला के प्रधान रामकिशन रेढू, नंदीराम वाल्मीकि, किसान यूनियन प्रधान भेदू कंडेला, युवा प्रधान प्रदीप उर्फ कालू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed