{"_id":"68a76289a65822c1940fff45","slug":"startup-is-a-journey-and-not-a-race-ashwini-jind-news-c-199-1-jnd1002-139650-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप एक यात्रा है न कि कोई रेस : अश्विनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्टअप एक यात्रा है न कि कोई रेस : अश्विनी
Thu, 21 Aug 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
21जेएनडी14-हिंदू कन्या कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में संस्थान की नवाचार परिषद और उद्यमिता विकास क्लब के सहयोग तत्वावधान में विश्व उद्यमिता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य डॉ. पूनम मोर की अध्यक्षता में किया गया। अश्विनी जैन ने कहा कि अगर हम किसी को रोजगार दे पाते हैं तो हमें बहुत संतुष्टि मिलती है। स्टार्टअप एक यात्रा है न कि कोई रेस।
संचालन संस्थान की नवाचार परिषद और उद्यमिता विकास क्लब की संयोजिका डॉ. प्रियंका साहनी ने की। इस कार्यशाला के प्रथम सत्र में कपिल मदन ने कहा कि उद्यमिता और नवाचार को करियर के रूप अपनाएं और अपने भविष्य का निर्माण स्वयं करें। उन्होंने छात्राओं को स्वरोजगार के अवसर तलाशने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दूसरे वक्ता अश्विनी जैन रहे।
इसलिए अपना दिमाग इस दिशा में तैयार करके अच्छे भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि आप नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बने। आप अपनी रुचि के अनुसार स्वरोजगार के अवसर तलाशें तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज के युग में जबकि बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है वहां स्वरोजगार आजीविका कमाने का प्रमुख साधन बन गया है। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका साहनी, गीता गुप्ता, अंजली गुप्ता, नीलम, डॉ. क्यूटी और आरती भी मौजूद रहे।