फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sports Minister ordered an inquiry into Haryana Ice Skating Association

Jind News: खेल मंत्री ने दिए हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन की जांच के आदेश

Wed, 09 Jul 2025 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister ordered an inquiry into Haryana Ice Skating Association
08जेएनडी32-चंडीगढ़ में खेलमंत्री गौरव गौतम से मुलाकात करते बिनैण खाप के अध्यक्ष रघुवीर सिंह नैन
नरवाना/जींद। आइस स्केटिंग की 20वीं नेशनल चैम्पियनशिप में नाइंसाफी का शिकार हुई धमतान साहिब की बेटी चाहत नैन को इंसाफ दिलवाने को लेकर बिनैण खाप का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को चंडीगढ़ में खेलमंत्री गौरव गौतम से मिले। इस पर खेलमंत्री ने हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसको लेकर दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है और मामले की निगरानी वह स्वयं करेंगे। इतना ही नहीं मामले की जांच 7 दिनों के अंदर सौंपनी होगी। सात जुलाई को अमर उजाला ने यह समाचार प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


इस दौरान बिनैण खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघबीर नैन और ऑडिटर राजाराम शर्मा ने खेल मंत्री को देहरादून में आयोजित 20वीं नेशनल चैम्पियनशिप का वीडियो दिखाया जिसमें दूसरे राज्य की एक खिलाड़ी चाहत नैन को धक्का दे रही है। वहीं एसोसिएशन की ओर से चाहत नैन के पक्ष में ऑब्जेक्शन न लगाने व नाइंसाफी का शिकार चाहत नैन के पिता प्रदीप जेलदार को नेशनल स्पोट्स ईवेंट के इंफॉर्मेशन ग्रुप से रिमूव करने, हरियाणा प्रदेश एसोसिशन के चुनावों में फर्जीवाड़ा करने, खेलों के नाम पर बच्चों से लिए गए पैंसों पर मौज मस्ती करने, सरकार द्वारा दी गई रकम का गबन करने व फर्जीवाड़े से एसोसिएशन के खाते से लाखों-करोड़ों रुपये का निकालने जैसे आरोपों वाला एक ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

खेल मंत्री कार्यालय वीरवार को हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन का रिकार्ड भी तलब करेगा। इसके लेकर बुधवार को खेल मंत्री कार्यालय इस मामले की सभी कानूनी पहलुओं पर विचार करने और कानूनी राय लेकर ही रिकाॅर्ड तलब करने व दूसरे प्रकार की कानूनी कार्यवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

बेटी को न्याय व दोषियों को सजा मिलने तक लड़ेंगे हक की लड़ाई
बिनैण खाप के अध्यक्ष रघुवीर सिंह नैन, ऑडिटर राजाराम शर्मा, बिनैण खाप के प्रवक्ता रंगीराम धमतान ने कहा है कि बेटी को न्याय दिलवाने, बेटी को बार-बार प्रताड़ित करने वाले हरियाणा आइस स्केटिंग के प्रधान और सचिव के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होने तक वे इस मामले में लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed