फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   sports, Four players, Narwana, Bhim Award, jind

नरवाना के चार खिलाड़ियों को मिलेगा भीम अवॉर्ड

Sat, 18 Feb 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नरवाना
ब्यूरो/ अमर उजाला, नरवाना Updated Sat, 18 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
sports, Four players, Narwana, Bhim Award, jind
राजेंद्र सिंह - फोटो : jind
क्षेत्र के चार खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार से नवाजा जाएगा। महामहिम राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी गुरमेल सहित सोनिया, रितू, राजेंद्र सिंह 19 फरवरी को राजभवन चंडीगढ़ में भीम अवार्ड प्रदान करेंगे। खेल विभाग हरियाणा के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जुगमिंदर सिंह ने बताया कि सोनिया, रितू, गुरमेल हैंडबाल में कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चुकी हैं, जबकि राजेंद्र सिंह एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान छोड़ चुके हैं। डॉ. जुगमिंदर सिंह ने बताया कि ये पुरस्कार खिलाड़ियों के पिछले चार वर्षों की अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुुए देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


यह पुरस्कार हरियाणा राज्य का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है इसमें हरियाणा सरकार द्वारा भीम पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भीम स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पांच लाख रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। ज्ञात रहे कि खिलाड़ी सोनिया, रितू और गुरमेल एशियन गेम्स, साउथ एशियन गेम्स, सीनियर एशियन प्रतियोगिताएं, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी, बीच एशियन गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर चुकी हैं। गांव सच्चाखेड़ा के राजेंद्र सिह ने एथलेक्टिस में एशियन गेम्स व कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन किया। जींद जिले में चार खिलाड़ियों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा और चारों खिलाड़ी नरवाना उपमंडल से संबंध रखते हैं। खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलने की सूचना से नरवाना क्षेत्र में खुशी की लहर है। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, हरियाणा हैंडबाल संघ के प्रधान जयप्रकाश, वरिष्ठ उप प्रधान मोहम्मद शाइन, राजीव रतन, डीसी विनय सिंह, एसडीएम, एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने चारों खिलाड़ियों को बधाई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed