फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sports festival aims to promote competition among youth: Bedi

खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना : बेदी

Fri, 10 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 10 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sports festival aims to promote competition among youth: Bedi
10जेएनडी24 : स्मृति चिन्ह से मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार बेदी व सुभाष बराला को सम्मानित करते हुए। स
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव में में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, एथलेटिक्स और हॉकी सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और उनमें अनुशासन, एकाग्रता व लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा जागृत करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें खेलों को नई ऊंचाई देने के लिए पारदर्शी नीति पर काम कर रही हैं। मंत्री बेदी ने बताया कि सरकार ने नवदीप स्टेडियम में आधुनिक पवेलियन निर्माण के लिए 3,28,00,000 रुपये और स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए 1,70,00,000 रुपये की राशि मंजूर की है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिलेगा और नरवाना खेलों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि पीएम के निर्देशानुसार प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन खिलाड़ियों को सम्मान देने व मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों की स्मृति को नमन करने का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा, हरकोफैड चेयरमैन वेद फूला, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, मार्केट कमेटी चेयरमैन अमित ढाकल और दिनेश गोयल मौजूद रहे।

10जेएनडी24 : स्मृति चिन्ह से मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार बेदी व सुभाष बराला को सम्मानित करते हुए। स

10जेएनडी24 : स्मृति चिन्ह से मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार बेदी व सुभाष बराला को सम्मानित करते हुए। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed