{"_id":"a5c8927ee4124200b27891f6ee5c6116","slug":"sport-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया लीग में खेलेंगे नरवाना के प्रदीप मोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया लीग में खेलेंगे नरवाना के प्रदीप मोर
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रदीप मोर हॉकी इंडिया लीग में कलिंगा लांसर की तरफ से मैदान में उतरेंगे। कलिंगा लांसर ने मोर को अपनी टीम में एक वर्ष के खेलने के लिए 24 लाख रुपयों की अदायगी की। मोर ने एक बार फिर अपने शहर का नाम रोशन किया। यह सूचना जब परिजनों को मिली तो घर में खुशी का माहौल हो गया।
मोर के पिता धर्मपाल और माता इंद्रो खुशी से नहीं फूले नहीं समाई। हॉकी कोच संदीप गोयत व पीटीआई रोहताश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में हुई नीलामी में प्रदीप मोर के लिए सभी टीमों ने एक से बढ़कर बोली लगाई। अंत में कलिंगा लांसर ने सैंतीस हजार डॉलर लगभग 24 लाख रुपये की बोली लगाकर प्रदीप मोर को अपनी टीम में लिया। मोर पिछले तीन वर्षों से यूपी विजार्ड की टीम में खेल रहे थे।
विज्ञापन
वह चार वर्षों से भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बने हुए हैं। इन्होंने विश्व कप व एशिया कप में भी भारतीय टीम की तरफ से भाग लिया है। प्रदीप मोर इस समय दिल्ली में ओलंपिक के लिए चुनी जाने वाली टीम के 26 खिलाड़ियों में शामिल होकर प्रेक्टिस कर रहे हैं। प्रदीप मोर नरवाना के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया है। वह जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे। मोर के इंडिया लीग के लिए चुने जाने पर शहीद भगत सिंह हॉकी एकेडमी नरवाना के प्रधान भारत भूषण गुप्ता, राजबीर चहल, प्रवीण मोर, रणदेव डीपी ने प्रदीप मोर को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन