{"_id":"68b0c750450f7f22450428a4","slug":"special-events-will-be-organized-on-national-sports-day-from-29th-to-31st-jind-news-c-199-1-jnd1002-140017-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 से 31 तक होंगे विशेष आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 से 31 तक होंगे विशेष आयोजन
Fri, 29 Aug 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में बड़े स्तर पर मनाने के लिए जिले में 29 से 31 अगस्त तक विशेष खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य स्थल नवदीप स्टेडियम नरवाना रहेगा। 29 अगस्त को कार्यक्रम की शुरुआत ट्रिब्यूट टू मेजर ध्यानचंद से की जाएगी। इसमें हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया जाएगा।
30 अगस्त को जिलेभर के स्कूलों और कॉलेजों में स्पोर्ट्स असेंबली आयोजित होगी। इस दौरान खेल शपथ दिलाई जाएगी और एक घंटे की खेल गतिविधियां करवाई जाएंगी। नवदीप स्टेडियम में हॉकी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स इवेंट्स होंगे। इसी दिन संसद खेल महाकुंभ का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ भी होगा।
साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थानों में खेल विषयक वाद-विवाद, फिटनेस टॉक्स और पारंपरिक खेलों व इनडोर गेम्स पर प्रतियोगिताएं भी होंगी। 31 अगस्त को नवदीप स्टेडियम में खेलों पर आधारित कॉन्क्लेव और डिबेट आयोजित की जाएंगी। वहीं संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम बस स्टैंड नरवाना से नवदीप स्टेडियम तक निकाला जाएगा।
विज्ञापन
इसमें खिलाड़ी और आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी उपमंडल अधिकारी नरवाना को नोडल अधिकारी नियुक्त कर सौंपी गई है। उन्हें जिला खेल अधिकारी सहयोग करेंगे। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ाना है।