{"_id":"666cae44e4f791129407f324","slug":"special-camps-will-be-organized-till-june-22-to-correct-the-errors-of-ppp-adc-jind-news-c-199-1-jnd1001-118471-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी की त्रुटियों को ठीक करने के लिए 22 जून तक लगेंगे विशेष शिविर : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी की त्रुटियों को ठीक करने के लिए 22 जून तक लगेंगे विशेष शिविर : एडीसी
विज्ञापन
जींद। नागरिक संसाधन सूचना विभाग की ओर से जिले में शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्डों और प्रत्येक गांव में शुक्रवार से 22 जून तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नागरिकों की परिवार पहचान पत्र से संबंधित त्रुटियों को दूर किया जाएगा। शिविरों में क्रीड विभाग द्वारा संबंधित विभागों से तालमेल बनाकर नागरिकों पीपीपी से संबंधित समस्याओं को दूर किया जाएगा।
जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी एवं एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बताया कि सुबह 9 से शाम 5 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सभी बीडीपीओ, शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारी, क्रीड व संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। क्रीड विभाग द्वारा इन सभी विभागों के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर पीपीपी की त्रुटियों को दूर करवाया जाएगा।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज ने बताया कि शिविरों को लेकर सभी सरपंचों और ग्राम सचिवों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गांवों के किसी भी सार्वजनिक जगह पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां अधिक से अधिक लोग आकर परिवार पहचान पत्र से संबंधित समयाओं को दूर करवा सकें। इसके अलावा गावों में नियुक्त हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को निर्देश जारी कर दिए हैं। वे भी इन शिविरों में मौजूद रहेंगे और रोजाना की प्रोगेस रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविरों के बारे में गांवों में मुनादी करवाई जा रही है।