फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SP suspends drunk ASI

Jind News: नशे में धुत एएसआई को एसपी ने किया निलंबित

Sat, 14 Feb 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
SP suspends drunk ASI
ड्यूटी के दौरान एएसआई पर लगे नशे के आरोप के बाद मेडिकल के लिए ले जाते हुए एएसआई को पुलिस कर्मी।
नरवाना। नरवाना के सदर थाना परिसर में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब गांव फूलिया कला के ग्रामीणों ने एक एएसआई पर ड्यूटी के दौरान नशे में अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित एएसआई की मेडिकल जांच कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने एएसआई को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गांव फूलिया कला निवासी सूबे सिंह एक मामले के सिलसिले में ग्रामीणों के साथ थाना सदर नरवाना पहुंचे थे। यहां उनकी मुलाकात हिसार के गांव लितानी के रहने वाले जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह से हुई। सूबे सिंह का आरोप है कि एएसआई ड्यूटी के दौरान नशे में थे और बातचीत के दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत थाना प्रभारी रामकुमार से की। ग्रामीणों के अनुसार मामले की सूचना फोन पर पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह को भी दी गई। सूबे सिंह का आरोप है कि एसपी ने वीडियो या फोटो उपलब्ध कराने को कहा लेकिन थाना परिसर में कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एएसआई अजीत सिंह को नागरिक अस्पताल नरवाना भेजकर मेडिकल कराया। उधर सदर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बाक्स
फूलिया कला निवासी सूबे सिंह की शिकायत पर एएसआई अजीत सिंह की मेडिकल जांच कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया गया है। उप पुलिस अधीक्षक नरवाना की अनुशंसा पर विभागीय जांच के भी आदेश जारी किए गए हैं। जांच निष्पक्ष की जाएगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।-कुलदीप सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed