फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SP admitted that police had received information beforehand, still a mistake was made

Jind News: एसपी ने स्वीकारा-पुलिस को पहले से जानकारी मिल गई थी, फिर भी चूक हुई

Mon, 23 Jun 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
SP admitted that police had received information beforehand, still a mistake was made
जींद। शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस से जरूर चूक हुई है। हालांकि पुलिस को पहले से इस मामले की जानकारी थी। पुलिस की योजना थी कि आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार करे। अब पुलिस की चार टीमें और एसटीएफ हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने रविवार को प्रकाशित समाचार में पुलिस की लापरवाही को प्रमुखता से उजागर किया था। समाचार में छापा गया था कि 17 दिन पहले सीआईए सफीदों ने दो युवकों को तीन अवैध पिस्तौल और सात कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि वह शराब ठेकेदार विरेंद्र उर्फ बिंद्र की हत्या के इरादे से आए थे, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। पुलिस को जानकारी होने के बाद भी शराब ठेकेदार की सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई, जिससे शराब ठेकेदार की पुलिस लापरवाही से जान चली गई। सीआईए सफीदों ने 5 जून को सिल्लाखेड़ी से रोझला रोड और रजबहा पुल के पास दो युवकों को .315, .32 और 30 बोर की तीन अवैध पिस्तौल के अलावा सात कारतूस भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed