{"_id":"680fe0baeb7c8d6ba2066c4a","slug":"soon-all-test-facilities-will-be-available-under-one-roof-in-the-civil-hospital-jind-news-c-199-1-sroh1006-133821-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल में एक ही छत के नीचे जल्द मिलेगी सभी टेस्ट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल में एक ही छत के नीचे जल्द मिलेगी सभी टेस्ट की सुविधा
Tue, 29 Apr 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिला मुख्यालय के नागरिक अस्पताल में जल्द ही लोगों को एक ही छत के नीचे सभी टैस्ट सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डीजी हेल्थ ने आदेश दिए थे कि 31 मार्च तक हर हाल में लैब में यह सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएं, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां भी शुरू की, लेकिन समयसीमा कम पड़ गई। फिलहाल उचाना लैब से सामान को जींद अस्पताल लाया जा चुका है और अब इस साजोसामान का स्टरलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है ताकि जब लैब की शुरुआत की जाए तो टेस्ट की गुणवत्ता बनी रहे। उम्मीद है कि इस सप्ताह में लैब को शुरू कर दिया जाएगा।
जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला चलाई जा रही है। लैब में इस समय बीमारियों, एचआईवी, टीबी, मलेरिया जांच किए जा रहे हैं। जबकि डीजी हेल्थ ने आदेश दिए थे कि 31 मार्च तक हर हाल में यहां सभी टैस्ट की सुविधाएं हों। पहले उचाना स्थित लैब में हैपेटाइटिस, कोरोना के सैंपल भेजे जा रहे थे। डीजी हेल्थ के आदेशों पर अब उचाना लैब के सामान को जींद अस्पताल लाया गया है ताकि गंभीर बीमारियों से संबंधित मरीजों व तीमारदारों को अलग-अलग जगहों पर जाकर टेस्ट न करवाने न पड़ें। उचाना लैब को नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के तीसरे तल पर संचालित किया जाएगा। इसके बाद पूरी लैब का नाम नेशनल इंटीग्रेटिड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी लैब हो जाएगा। उचाना लैब से सामान जींद अस्पताल लाया जा चुका है।
उचाना लैब से पूरा सामान जींद अस्पताल लाया जा चुका है। लैब सामान को जींद लाने में धूल व मिट्टी लग गई थी। जो जांच रिपोर्ट की गुणवत्ता पर असर डाल सकती थी। इसलिए लैब के सामान को स्टरलाइजेशन व अच्छे से रखरखाव के कार्य की शुरुआत की गई है। एचआईवी, मलेरिया, कोराना, हेपेटाइटिस व टीबी के जांच एक जगह मिलने से लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
-डॉ. जेके मान, प्रभारी, लैब उचाना