फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Solar high mast lights will be installed in the city, can be operated in temperatures up to 60 degrees

Jind News: शहर में लगेंगी सोलर हाई मास्ट लाइट, 60 डिग्री तक के तापमान में हो सकेगी संचालित

Sun, 11 May 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Solar high mast lights will be installed in the city, can be operated in temperatures up to 60 degrees
10जेएनडी16-लघु सचिवालय के सामने सोलर लाइट लगाने को लेकर चल रहा कार्य। संवाद
जींद। शहर में अब सोलर हाई मास्ट लगाई जाएंगी। इसको लेकर एडीसी कार्यालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी। इन लाइटों पर सात लाख रुपये से ज्यादा राशि खर्च होगी। यह शहर में सात जगह लगाई जानी हैं। इन लाइटों को लगाने के लिए शहर में जगह भी चिन्हित कर दी है और लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। चिन्हित जगहों पर सोलर पीवी व्हाइट एलईडी लाइट हाई मास्ट लाइट सिस्टम को लगाया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने डी प्लान के तहत शहर में हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए सात लाख रुपये से ज्यादा की राशि का बजट जारी किया था। यह कार्य डीसी कार्यालय की तरफ से होना है। इसके बाद हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए टेंडर लगा दिया गया। टेंडर
विज्ञापन


प्रक्रिया होने के बाद ठेकेदार को काम अलॉट कर दिया है। यह लाइट गोहाना रोड पर लघु सचिवालय के बाहर, पुराना बस अड्डा स्थित लाल बत्ती के पास, जयंती देवी मंदिर, हांसी ब्राच नहर के पास कब्रिस्तान में और सैनी श्मशान घाट में भी लगाई जाएंगी। यदि यह प्रोजेक्ट कामयाब हुआ तो नगर परिषद शहर की गलियों में भी सोलर हाई मास्ट लाइट लगवाएगा। इनका फायदा यह होगा कि यह सोलर हाई मास्ट लाइटों का बिजली खर्च नहीं आएगा। इससे नगर परिषद को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सौर ऊर्जा चालित मास्ट लाइट्स कई मायनों में बेहतर है। यह लिथियम फेरो फॉस्फेड बैटरी बेस्ड सिस्टम होगा जो 12.8 वोल्ट कैपेसिटी पर कार्य करेगा। इससे व्हाइट लाइट होने के बावजूद अल्ट्रा वॉयलेट रेज का उत्सर्जन नहीं करेगा। यह 135 ल्यूमेंट प्रतिवाट के हिसाब से प्रकाश उत्पन्न करेगा। ये लाइट प्रकाश तो अच्छा उत्पन्न करेंगी ही बल्कि जीरो से लेकर 60 डिग्री तक के तापमान में भी यह आसानी से संचालित हो सकेंगीं।



डी प्लान के तहत शहर में सोलर हाई मास्ट लाइट लगाई जा रही है। इन पर करीब सात लाख रुपये खर्च होंगे। यह लाइट शहर में सात जगह लगाई जानी है।

--विवेक आर्य, एडीसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed