फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   So far more than 12 thousand people have registered for Surya Namaskar

सूर्य नमस्कार के लिए अभी तक 12 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

Fri, 14 Jan 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
So far more than 12 thousand people have registered for Surya Namaskar
जींद। भारत की 75 वर्ष की आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में योग में आध्यात्मिक आसनों की पद्धति सूर्य-नमस्कार को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 75 करोड़ सूर्य नमस्कार की श्रृंखला में जिला में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सदानंद वत्स ने कहा कि इस सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में व्यक्तिगत तथा संस्थागत कार्यक्रम में भाग लिया जा सकता है। इसके लिए हरियाणा योग आयोग की साइट पर लिंक उपलब्ध किया गया है। इसमें सभी अपना रजिस्ट्रेशन करा कर अपने वीडियो भेज सकते हैं। क्योंकि इस विश्व कीर्तिमान को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक जिला में 12 हजार 700 लोगो ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है और शुक्रवार को 21 हजार लोगों ने एक साथ जिला में सूर्य नमस्कार किया है। पतंजलि योगपीठ हरियाणा के रामनारायण आर्य को इस कार्यक्रम के लिए जिला कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 26 जनवरी तक ज्यादा से ज्यादा वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। उन्होंने कहा कि जिला के राजकीय स्कूलों में पीटीआई को बतौर नोडल अधिकारी इसकी जिम्मेदारी दी गई है। विभागीय आदेशों के तहत पोर्टल पर जाकर इसके लिए पंजीकरण कराना होगा। इस दौरान कितने लोग भाग लेंगे, इसकी जानकारी देनी होगी। इस अवसर पर हरियाणा स्पोर्ट्स योग एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी व एईओ सुखवंती भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed