फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   So far, 1841 students have applied for the scholarship; opportunity till October 24

Jind News: छात्रवृत्ति के लिए अब तक 1841 विद्यार्थियों ने किया आवेदन, 24 अक्तूबर तक मौका

Mon, 19 Oct 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
So far, 1841 students have applied for the scholarship; opportunity till October 24
जींद। सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद पाने का अवसर मिल रहा है। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जींद जिले में अब तक 1841 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हुई थी और विद्यार्थी 24 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 3200 आवेदन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित होगी। सरकार की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक चार साल के लिए हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश में योजना के तहत 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। जिले के निर्धारित कोटे के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। जिला गणित विशेषज्ञ आनंद सहारण के अनुसार, आवेदन करने वाला विद्यार्थी राज्य के सरकारी या अनुदान प्राप्त विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा हो और उसने पिछले शैक्षणिक सत्र में सातवीं कक्षा भी सरकारी या अनुदान प्राप्त विद्यालय से पास की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी के माता-पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को संबंधित सक्षम अधिकारी से जारी प्रमाणपत्र की प्रति ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करनी होगी।

आवेदन में नाम और जन्मतिथि आधार कार्ड के अनुसार तथा आरक्षित श्रेणी का विवरण विद्यालय रिकॉर्ड के अनुरूप होना चाहिए। परीक्षा में दो भाग होंगे। पहले भाग में मानसिक योग्यता परीक्षण के तहत तर्क, विश्लेषण और संश्लेषण क्षमता पर आधारित 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे भाग में शैक्षिक योग्यता का आकलन होगा। इसमें विज्ञान के 35, गणित के 20 और सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न होंगे। दोनों भागों में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और सभी प्रश्न अनिवार्य रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed