{"_id":"6a358c82758734f29b0253a0","slug":"smuggler-arrested-with-10-grams-of-heroin-accused-was-trying-to-supply-it-jind-news-c-199-1-jnd1005-155356-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 10 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई की फिराक में था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 10 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई की फिराक में था आरोपी
विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। सीआईए पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर। स्रोत पुलिस
नरवाना। सीआईए स्टाफ नरवाना ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए संदीप उर्फ सिंधु निवासी चमेला कॉलोनी, नरवाना को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया सीआईए टीम उपनिरीक्षक रणधीर सिंह के नेतृत्व में मेला मंडी गेट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संदीप उर्फ सिंधु मितासो स्कूल के पास हेरोइन की सप्लाई करने की फिराक में खड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और मौके पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी एवं नायब तहसीलदार रणबीर सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की जेब से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह हेरोइन किससे लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।