फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Slow lifting of paddy in the mand

Jind News: मंडी में धान का उठान धीमा, भुगतान में देरी का डर

Tue, 20 Oct 2026 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Slow lifting of paddy in the mand
10-मंडी पर धान को सुखाने के लिए फैलाता मजदूर। संवाद
रोहतक। नई अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन इस गति से उठान नहीं हो पा रहा है। इसका असर खरीदे गए धान के भुगतान की प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है। अधिकारियों के अनुसार, मंडी से खरीदे गए धान के बैग जैसे ही वेयरहाउस में पहुंचते हैं, वहां धान की एंट्री कर दी जाती है।
विज्ञापन


इसके एक घंटे बाद ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी जाती है। ऐसे में अगर खरीद के बाद भी धान मंडी परिसर में पड़ा रहेगा, तो भुगतान प्रक्रिया बाधित होने का खतरा बढ़ना तय है। मंडी में सोमवार तक 20,231 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन


इसमें से केवल 4,032 क्विंटल धान का ही उठान हो पाया है। यह कुल खरीदे गए धान का 20 प्रतिशत है। इस दिन मंडी में 3,210 क्विंटल धान की आवक हुई। इसके लिए 54 गेट पास जारी किए गए। अब तक सीजन में कुल 521 गेट पास जारी किए जा चुके हैं। मंडी में कुल 28,450 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 8,219 क्विंटल धान की खरीद होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

मंडी से धान के वेयरहाउस में पहुंचते ही किसानों को भुगतान कर दिया जाता है। वेयरहाउस में पहुंचने के एक घंटे के भीतर प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है। उठान तेजी से जारी है। जल्द ही यह पूरा हो जाएगा।


- रोहतास दहिया, डीएम, हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन, रोहतक

मंडी में उठान के लिए करीब 20 गाड़ियां लगाई गई हैं। इनके माध्यम से उठान किया जा रहा है। जल्द उठान पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। आढ़तियों की ओर से किसानों की फसल का पूरा ख्याल रखने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed