फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SIT formed to catch the murderers of the young man

Jind News: युवक के हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी गठित

Sun, 03 Mar 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
SIT formed to catch the murderers of the young man
जींद/नरवाना। गांव दनौदा कलां निवासी 32 वर्षीय सुशील के हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। खुद डीएसपी अमित भाटिया एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को सुशील के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गांव दनौदा कलां निवासी विक्रम को नामजद करते हुए तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव दनौदा कलां निवासी सुशील उर्फ शीलू की अज्ञात युवकों ने बडनपुर नहर के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुशील के भाई विकास ने बताया कि उसके भाई की सुशील की हत्या गांव के ही विक्रम ने की है। विक्रम के साथ कुछ अन्य युवक भी शामिल थे, जिन्होंने साजिश रचकर उसके भाई की हत्या की है। विकास ने कहा कि उसका भाई गुजरात में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर का काम करता था। वह दो दिन पहले घर आया था। शुक्रवार को सुबह वह घर से निकला था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उसका भाई कहां गया है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। उसके बाद परिजन व ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम करवाने पर माने। शनिवार दोपहर बाद सुशील के शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पुलिस को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
दनौदा कलां के पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम ने बताया कि ग्रामीणों ने पंचायत करके एक 11 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इस कमेटी ने निर्णय लिया कि यदि 48 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो कमेटी कोई बड़ा फैसला लेने पर मजबूर हो जाएगी। पूर्व सरपंच ने कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा है कि वह इस दौरान हत्यारों को काबू कर लेगी।

बॉक्स
एसआईटी का गठन किया गया है। गांव के ही विक्रम को नामजद कर तीन-चार अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआईटी में सीआईए, साइबर, महिला पुलिस तथा थाना प्रभारियों को शामिल किया गया है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। -अमित भाटिया, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed