फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shraddha was felicitated upon becoming an ADA; she was offered sweets and congratulated.

Jind News: एडीए बनने पर श्रद्धा को किया सम्मानित, मिठाई खिलाकर दी बधाई

Sun, 25 Oct 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Shraddha was felicitated upon becoming an ADA; she was offered sweets and congratulated.
जींद। हरियाणा लोक सेवा आयोग की सहायक जिला अटॉर्नी (एडीए) परीक्षा में शहर के बैंक रोड निवासी श्रद्धा मंगला ने प्रदेश में चौथा रैंक हासिल किया है। श्रद्धा की सफलता पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि श्रद्धा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर माता-पिता के साथ पूरे जींद जिले और अग्रवाल समाज का नाम रोशन किया है। बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं। श्रद्धा की उपलब्धि दूसरी बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता पर पूरे समाज को गर्व है।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था की ओर से श्रद्धा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रद्धा के पिता नरेश कुमार, माता कुसुम और भाई कृष मंगला सहित परिवार के सदस्यों ने सम्मान मिलने पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल करना श्रद्धा की मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रद्धा भविष्य में एक ईमानदार, न्यायप्रिय और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपप्रधान सावर गर्ग, महासचिव रामधन जैन, पुष्पा अग्रवाल, सुशील सिंगला, मनीष गर्ग, सोनू जैन, रजत सिंगला और मनजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed