फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shopkeeper duped of Rs 16.25 lakh in the name of getting franchise

Jind News: फ्रेंचाइजी दिलवाने के नाम पर दुकानदार से 16.25 लाख ठगे

Fri, 30 Aug 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 30 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper duped of Rs 16.25 lakh in the name of getting franchise
जींद। पिल्लूखेड़ा मंडी निवासी किराना दुकानदार को कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलवाने व मोटा कमीशन कमाने का झांसा देकर 16.25 लाख रुपये ठग लिए। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पिल्लूखेड़ा निवासी प्रिंस मित्तल ने बताया कि वह मंगलसेन जयभगवान के नाम से फर्म चलाते हैं। साथ में किराने की दुकान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी 2021 को राजपाल शर्मा, निवासी मुआना दुकान पर आया और उनके चाचा अशोक मित्तल को अपने आपको इच्छापूर्ति का एजेंट बताया। उन्होंने कहा कि एजेंट बनाने वाली कंपनी फ्रंटलाइन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने स्थापित की है। उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन ग्रुप का कार्यालय उद्योग बिहार फेज नंबर एक गुरुग्राम में है। उनको बिजनेस पार्टनरशिप के बारे में निवेश करने की जानकारी दी गई। इसमें ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया गया। इसके चलते वह बिजनेस पार्टनर बनने व निवेश करने के लिए तैयार हो गया। उन्होंने बताया कि कंपनी का चेयरमैन संजय सिन्हा व योगराज शर्मा हैं। सोनिया सिन्हा भी कंपनी में बड़े पद पर हैं। उनका इसमें शेयर है। उन्होंने बताया कि 3 मार्च 2021 को दोबारा से राजपाल शर्मा मिलने के लिए आया और एक लाख रुपये फर्म के खाते से ऑनलाइन कंपनी के खाते में डलवा दिए। 13 मार्च 2021 को कंपनी ने वेलकम लेटर जारी कर विश्वास दिलाया कि कंपनी में बिजनेस पार्टनर होने के साथ तीन महीने में सामान मिलने शुरू हो जाएगा। 6 जून 2021 को दीपक ढांडा नामक एजेंट ने कहा कि कंपनी की कंज्यूमर कार्ड स्कीम का हिस्सा बनना होगा। इसके लिए 100 कंज्यूमर कार्ड 500-500 रुपये के वितरित करने होंगे। इसके बाद कंपनी किराने का सामान भेजना शुरू करेगी। इस तरह से दिल्ली के इंदरपुरी निवासी संजय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सोनिया, दिल्ली के अमित बुद्धि राजा, बैद्यनाथ गोस्वामी, डायरेक्टर इच्छापूर्ति कंपनी, एजेंट दीपक ढांडा, गांव बराह खुर्द, दीपक मल्होत्रा व उद्योग विहार फेस नंबर एक गुरुग्राम निवासी सुधीर ने मिलकर फरवरी 2021 से अप्रैल 2023 तक कंपनी में बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर से फर्जी दस्तावेज तैयार करके 16.25 लाख रुपये हड़प लिए। जब उन्होंने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed