फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shameful... Drunk policeman entered the house, held the woman's hand, slapped the son-in-law, suspended from the line

Jind News: शर्मनाक... नशेड़ी पुलिसकर्मी ने घर में घुसकर महिला का पकड़ा हाथ, दामाद को मारे थप्पड़, लाइन हाजिर

Thu, 18 Jul 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 18 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Shameful... Drunk policeman entered the house, held the woman's hand, slapped the son-in-law, suspended from the line
जींद। बुढ़ा बाबा बस्ती में युवक की मौत का मातम मना रहे परिवार के साथ नशेड़ी पुलिसकर्मी ने अभद्रता कर दी। पुलिसकर्मी ने जबरन घर में घुसकर न सिर्फ एक महिला का हाथ पकड़ा, बल्कि परिवार के दामाद को थप्पड़ जड़ दिए। घर के सदस्यों ने पुलिसकर्मी के मारपीट का वीडियो बना लिया। पीड़ित परिवार ने एसपी को मामले की शिकायत दी। एसपी सुमित कुमार ने आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

हिसार के जुगलान गांव की नीतू देवी ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि 16 जुलाई को उसके भतीजे का निधन हो गया था। वह अपने पति के साथ बुढ़ा बाबा बस्ती मायके आई हुई थी। रात को लगभग साढ़े 12 बजे परिवार के सदस्य बैठकर दुख साझा कर रहे थे। इस बीच दो पुलिसकर्मी घर में घुस आए। एक पुलिसकर्मी का नाम राजीव कुमार था। आरोप है कि शराब के नशे में धुत राजीव कुमार ने नीतू की मां का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसके पति विजय को थप्पड़ मारे और परिजनों को धमकाने लगा।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने धमकाया, बोला- नशा घर में रखकर जेल में डलवा दूंगा
एसपी को दी शिकायत में परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी राजीव कुमार ने धमकाया कि नशीली वस्तु घर में रखवाकर जेल में डलवा दूंगा। इससे घबराकर उन्होंने 1091 कॉल किया। इसके बाद चार पुलिसकर्मी आए और उनको पुलिस चौकी ले गए, जहां पहले से आरोपी पुलिसकर्मी राजीव मौजूद था। राजीव ने थाने में भी उनके साथ अभद्रता की और धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को घर में घुसने का कारण पूछा तो दी धमकी

घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जब पीड़ित परिवार रात के वक्त घर में घुसने का कारण पूछता है तो पुलिसकर्मी धमकाते दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी कह रहा है कि रात को मकान में चोरी हो गई तो कौन जिम्मेदार होगा? इस पर परिवार के सदस्य कहते हैं उनके घर में बच्चे की मौत हुई है। वह दुख की घड़ी में एक साथ बैठकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिसकर्मी पीड़ित परिवार से सवाल-जवाब करता सुनाई दे रहा है।



-पीड़ित परिवार के लोग मिलने आए थे। मामले में आरोपी पुलिसकर्मी एचसी राजीव कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ शहर थाना पुलिस को विभागीय जांच सौंपी गई है।

- सुमित कुमार, एसपी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed