{"_id":"62bb4add7945f87a043dc1f1","slug":"sfi-launches-signature-campaign-against-agneepath-scheme-jind-news-rtk650858349","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रिपथ योजना के तहत सरकार युवाओं के भविष्य से कर रही खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रिपथ योजना के तहत सरकार युवाओं के भविष्य से कर रही खिलवाड़
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
अग्रिपथ योजना के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाते एसएफआई के सदस्य।
- फोटो : Jind
Link Copied
जींद। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जींद इकाई ने अग्निपथ योजना के विरोध में महाविद्यालय के गेट पर हस्ताक्षर अभियान अध्यक्ष मधु की अध्यक्षता में चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान कॉलेज अध्यक्ष मधु ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत केंद्र सरकार युवाओं को सेना में केवल चार साल ही सेवा के लिए लेगी और उसके बाद उनको सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तभी से युवाओं के लिए पक्के रोजगार के अवसर घटते दिखाई दे रहे हैं। सरकार लगातार सरकारी विभागों को निजी हाथों में बेच रही है। इससे युवाओं को पक्का रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इसका नतीजा हम देख सकते हैं कि आजादी के बाद सबसे ज्यादा बेरोजगारी भाजपा के शासनकाल में देखने को मिली है। इसमें हरियाणा पहले स्थान पर है। सरकार द्वारा लगभग सभी सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपने के बाद युवाओं के लिए सेना देश की सेवा करने के साथ-साथ पक्के रोजगार का एक मात्र विकल्प रह गया था। इसे अग्निपथ योजना के तहत निजी हाथों में बेचने की तैयारी कर ली गई है। इस योजना से देश के अंदर बेरोजगारी बढ़ेगी और इसके साथ देश की संप्रभुता को भी खतरा पैदा हो सकता है। एसएफआई इस अग्निपथ योजना का पूरी तरीके से विरोध करता है। इसके विरोध में 29 जून को छात्र-युवा महापंचायत लिजवाना गांव में आयोजित होगी। जिसमें इस आंदोलन की आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।