फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sewers and roads will be repaired in four sectors

Jind News: चार सेक्टरों में सीवर और सड़क होगी दुरुस्त

Mon, 20 Jan 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sewers and roads will be repaired in four sectors
19जेएनडी07-सेक्टर सात में टूटी पड़ी सडक़ जिसकी मरम्मत की जाएगी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से शहर के सेक्टर 6, 7, 8 और 9 में सीवर और जर्जर सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी। इसके लिए टेंडर लगाए गए हैं। सीवर और सड़कों के जीर्णोद्धार पर 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
सीवर और सड़कों को दुरुस्त करने के लिए शहरी विकास प्राधिकरण ने टेंडर लगाए हैं। इसकी ऑनलाइन बिड 22 जनवरी को खुलने की संभावना है। टेंडर अलॉट होने के बाद संबंधित एजेंसी काम कराएगी। सेक्टर छह, सात, आठ व नौ में ज्यादातर कार्य होने हैं। इन सेक्टरों में बदहाल सीवर व्यवस्था के सुधार को लेकर सीवर लाइन की सफाई कराई जाएगी। इस पर एक लाख 99 हजार 920 रुपये की राशि खर्च किए जाएंगे। वहीं, सेक्टर सात में सड़कों की मरम्मत को लेकर एक लाख 97 हजार 379 रुपये और सेक्टर छह में सड़कों की मरम्मत पर एक लाख 98 हजार 289 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा डिवाइडिंग रोड पर सफाई को लेकर एक लाख 99 हजार 989 रुपये की राशि खर्च होगी। सेक्टरों में ट्यूबवेल के कंप्रेस पर एक लाख 99 हजार 262 रुपये, दस एमएलडी एसटीपी में एयर ब्लोअर और जेनसेट के लिए शेड उपलब्ध कराने और ठीक करने को लेकर एक लाख 99 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। वहीं 36 क्वार्टरों की मरम्मत के लिए एक लाख 99 हजार 597 रुपये की राशि खर्च होगी। इससे पेंट व प्लास्टर सहित स्टाफ क्वार्टर की विशेष मरम्मत, जिसमें पानी की आपूर्ति और बिजली के काम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर छह, सात, आठ व नौ शहर के पॉश क्षेत्र में आते हैं। यहां सिविल लाइन थाना, पॉलीक्लीनिक सहित चार से पांच निजी अस्पताल भी हैं। चारों सेक्टरों में 2500 मकान हैं, जिसमें लगभग दस हजार की आबादी है। सेक्टरों की सड़कें निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, नरवाना-रोहतक हाईवे व सफीदों रोड को जोड़ती हैं। ऐसे में यहां वाहनों का आवागमन ज्यादा है। सड़कों पर गहरे गड्ढें हैं। इससे गिरकर वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। वहीं सेक्टरों के खाली पड़े प्लॉट में सीवरेज का दूषित पानी जमा रहता है। सेक्टर आठ के प्रधान सतबीर बांगड़, जसबीर रेढू, प्रवीण बूरा, प्रवीण ढिल्लों व जसमेर सांगवान ने कहा कि सेक्टरों के प्लॉट में सीवरेज का गंदा पानी जमा होने पर हर समय बदबू आती रहती है। इससे लोगों के बीमार होने का डर बना रहता है। इसके अलावा सड़कें टूटी हुई हैं। सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। ऐसे में सेक्टरवासियों की समस्या का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए।




वर्जन

सेक्टर छह, सात, आठ व नौ में सड़क की मरम्मत की जाएगी। सीवर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। एचएसवीपी की ओर से सेक्टरों में सुधार कार्य के लिए टेंडर लगाए गए हैं। टेंडर अलॉट होने के बाद संबंधित एजेंसी द्वारा कार्य करवाया जाएगा। -अनुज ढांडा, जेई, एचएसवीपी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed