फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sewerage system will be improved in Sector-9 at a cost of 16.73 lakh

Jind News: सेक्टर-9 में 16.73 लाख की लागत से दुुरुस्त होगी सीवरेज व्यवस्था

Wed, 27 Aug 2025 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sewerage system will be improved in Sector-9 at a cost of 16.73 lakh
26जेएनडी40-सेक्टर नौ में स्थित सीवरेज का फोटो, जिसकी बकेट टाइप मशीन द्वारा सफाई करवाई जाएगी। स्
26जेएनडी40, 41
विज्ञापन

बकेट टाइप मशीन से होगी सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सेक्टर-9 में 16 लाख 73 हजार रुपये की राशि से शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करवाएगा। इसके लिए एचएसवीपी की ओर से टेंडर लगाया गया है, जिसकी ऑनलाइन बिड 29 अगस्त को खुलने की संभावना है। इसके बाद टेंडर अलॉट होगा और संबंधित एजेंसी की ओर से बकेट टाइप मशीन से सीवरेज की सफाई करवाई जाएगी।
सेक्टर-9 में लगभग 800 मकान है, जिसमें लगभग तीन हजार लोग रहते हैं। प्रधान कर्मपाल देशवाल, मास्टर रिछपाल, उपप्रधान ईश्वर सांगवान, प्रवीण ढिल्लों, कोषाध्यक्ष राजबीर मोर, वेद प्रकाश ने कहा कि इस समय बारिश का मौसम है। पिछले कुछ दिन से लगातार बारिश हो रही है।
विज्ञापन

बारिश का पानी सेक्टर में स्थित खाली प्लॉटों में जमा हो रहा है, जिससे डेंगू व मलेरिया फैलने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा कई बार समय पर सीवरेज की सफाई नहीं होने पर सीवरेज का गंदा पानी भी प्लॉटों में जमा हो जाता है, जिससे बदबू आती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसवीपी को चाहिए कि सेक्टरों में बेहतर सुविधाएं लोगों को मुहैया करवाई जाए। कहने को तो सेक्टर नौ शहर के पॉश क्षेत्र में आता है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है। खाली प्लॉटों में जहरीले जीव का भी खतरा बना रहता है।
एचएसवीपी द्वारा सीवरेज की सही से सफाई नहीं करवाई जाती है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। एचएसवीपी द्वारा सीवरेज व्यवस्था को लेकर टेंडर लगाया गया है। ऐसे में सेक्टरवासियों को सीवरेज की समस्या हल होने की उम्मीद जगी है।

बॉक्स
सीवरेज व्यवस्था कराई जाएगी दुरुस्त
सेक्टर नौ में 16 लाख 73 हजार रुपये की राशि से सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाएगी। इसके लिए एचएसवीपी द्वारा टेंडर लगाए गए हैं। एचएसवीपी का प्रयास है कि सेक्टरवासियों को बेहतर सुविधाएं दी जाए।
--अनुज जेई, एचएसवीपी जींद

26जेएनडी40-सेक्टर नौ में स्थित सीवरेज का फोटो, जिसकी बकेट टाइप मशीन द्वारा सफाई करवाई जाएगी। स्

26जेएनडी40-सेक्टर नौ में स्थित सीवरेज का फोटो, जिसकी बकेट टाइप मशीन द्वारा सफाई करवाई जाएगी। स्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed