{"_id":"6ad68d045dd880fd7806cbb2","slug":"setting-aside-political-differences-councilors-align-with-the-mayor-for-the-citys-development-jind-news-c-17-ali1038-940320-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सियासी मतभेद किनारे...शहर के विकास के लिए मेयर के साथ पार्षद हुए सहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सियासी मतभेद किनारे...शहर के विकास के लिए मेयर के साथ पार्षद हुए सहमत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। नगर निगम सदन की बैठक से पहले मेयर की लंच डिप्लोमेसी रंग लाई। सियासी मतभेद किनारे कर शहर के विकास के लिए सभी पार्षद मेयर रामअवतार वाल्मीकि के साथ सहमत हो गए। सोमवार को उनकी ओर से मॉडल टाउन स्थित एक निजी होटल में बुलाई गई बैठक में पार्षदों के साथ शहर के विकास कार्यों पर रणनीति बनी।
बैठक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी शामिल हुए। उन्होंने पार्षदों से विकास कार्यों पर विस्तार से बात की और एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। 22 अक्तूबर को 10 माह बाद नगर निगम सदन की बैठक होने जा रही है। इससे पहले पार्षदों में नाराजगी थी और हंगामे के आसार थे। इसी को देखते हुए मेयर ने सभी पार्षदों को लंच पर बुलाकर मनाने की कोशिश की।
बैठक में 25 में से 18 पार्षद शामिल हुए। पार्षदों ने अपने वार्डों की समस्याएं मेयर के सामने रखीं। मेयर ने आश्वासन दिया कि सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। पूर्व मंत्री की मौजूदगी में करीब एक घंटे चली बैठक में तय हुआ कि बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
शहर के विकास को इस बैठक को पार्षदों ने सकारात्मक बताया गया है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ मेयर रामअवतार वाल्मीकि और शहर के पार्षदों ने एक मंच पर आकर विकास कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान पूर्व मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से दलगत राजनीति और आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर शहर के विकास के लिए काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर का समग्र विकास तभी संभव है, जब हम सब एक टीम की तरह काम करें। मेयर और पार्षदों ने भी उनकी बात का समर्थन किया।
-- -- -- -- -- -- -- -