फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Senior Citizens Forum held Annual General Meeting

Jind News: वरिष्ठ नागरिक फोरम ने की वार्षिक आम सभा

Sun, 01 Jun 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Senior Citizens Forum held Annual General Meeting
01जेएनडी12-हरियाणा राज्य वरिष्ठ नागरिक फोर्म की वार्षिक आम सभा की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत स
जींद। हरियाणा राज्य वरिष्ठ नागरिक फोरम की वार्षिक आम सभा की बैठक रविवार को शहर के एक होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष वीपी आर्य ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में सिंदूर ऑपरेशन में शहीद हुए भारतीय नागरिकों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

प्रधान बूटा सिंह पूनिया ने अतिथियों का अभिनंदन किया। मंच संचालन उपप्रधान अजीत सिंह डांगी और महासचिव वीआर आहुजा ने किया। इस दौरान पिछली बैठक की कार्यवाही और लेखा-जोखा 2024-25 को रखा गया। सदस्यों ने हाथ उठाकर इसका अनुमोदन किया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त आईएएस जयवंती श्योकंद, डॉ. एसी नागपाल, रामनारायण रावल और कर्नल सूबे सिंह ढांडा ने अपने-अपने विचार रखे। विद्या चौधरी और ओपी गुलयानी ने भजन सुनाकर मनोरंजन किया। सतवीर सिंह रेढू ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक परिषद जींद ने भेंट स्वरूप प्लास्टिक हटाओ अभियान के तहत कपड़े के बैग और दीवार घड़ी वितरित की। अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान प्रीतम सिंह बेनीवाल, आरके मोर, राज सिंह लाठर, ब्रह्मजीत, शेर सिंह बैरागी, लख्मीचंद लांग्यान, स्नेह लता, सरला चौधरी, मनजीत कौर मलिक मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed