{"_id":"8ed43e80e2f2e514533158c66f513faf","slug":"sefi-with-doughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" झुग्गी झोपड़ी तक पहुंचेगा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गी झोपड़ी तक पहुंचेगा संदेश
ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईटेक बीबीपुर गांव के सरपंच सुनील जागलान सेल्फी विद् डॉटर का संदेश लेकर अब खुद हर जिले की मलिन बस्तियों में जाकर बच्चों की सेल्फी लेंगे और उसे अपने ट्वीटर अकाउंट से सोशल मीडिया में प्रसारित करेंगे। मंगलवार से सरपंच सुनील जागलान ने यह मुहिम शुरू कर दी है।
इस अभियान की शुरुआत करते हुए सरपंच ने गांव में ही मुस्लिम समुदाय के परिवारों के साथ उनकी बेटियों की सेल्फी ली। इसके अलावा हांसी रोड स्थित टपरीवास कॉलोनी में जाकर यहां रह रहे गरीब परिवारों की बच्चियों की सेल्फी ली। टपरीवास कॉलोनी झुग्गी बस्ती है, जहां करीब दो दर्जन परिवार झुग्गियों में रहते हैं।
विज्ञापन
साथियों से अपील
सरपंच सुनील जागलान ने अपने साथियों से अपील की है कि वे अपने आसपास रह रहे गरीब लोगों की बच्चियों की सेल्फी उन्हें व्हट्सअप से भेजें। इसके बाद ये सेल्फी ट्वीटर का हिस्सा बनेंगी।
विज्ञापन
आएगी व्यापक जागृति
सरपंच सुनील जागलान के अनुसार इस अभियान से समाज में व्यापक स्तर पर जागृति आएगी और लोग बेटियों को भी सम्मान की दृष्टि से देखेंगे। कन्या भ्रूण हत्या रोकने में इस प्रकार कार्यक्रम महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।