{"_id":"62e43813f03867084a768ed2","slug":"seeing-the-cia-team-the-youth-jumped-in-the-johad-one-died-jind-news-rtk653741434","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए टीम को देखकर खेमावती गांव में तालाब में कुदे युवक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए टीम को देखकर खेमावती गांव में तालाब में कुदे युवक, एक की मौत
विज्ञापन
मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Jind
सफीदों।
उपमंडल के गांव खेड़ा खेमावती में छापा मारने पहुंची सीआइए टीम को देखकर कुछ युवक जोहड़ में कूद गए, जिनमें से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद घबराए सीआइए टीम के सदस्य वापस भाग गए, लेकिन ग्रामीणों ने एक कर्मचारी को बंधक बना लिया। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को मिली तो मौके पर डीएसपी आशिष कुमार, सदर थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह व सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष सीआइए टीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।
शुक्रवार सांय साढ़े छह बजे के करीब सीआइए स्टाफ सफीदों गांव खेड़ा खेमावती में सट्टा खेलने की सूचना पर छापा मारने गई थी। बताया जाता है कि मौके पर तीन-चार लड़के ताश खेल रहे थे। युवक टीम को देखकर साथ लगते जोहड़ में कूद गए, लेकिन युवकों को तैरना नहीं आता था। मौके पर भारी तादाद में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीण तीन युवकों को तो सुरक्षित निकलने में कामयाब हो गए, जबकि गोबिंद (25) जोहड़ में डूब गया। ग्रामीणों ने उसे निकालकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालातों को बिगड़ता देख पुलिसकर्मी वहां से खिसक गए, जबकि चालक सिपाही सुरेंद्र को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।
युवक की मौत से ग्रामीणों में पनपा भारी रोष, कहा- सीआइए टीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो
ग्रामीणों को जब गोबिंद की मौत की सूचना मिली तो वे जींद-सफीदों मार्ग पर एकत्रित हो गए। डीएसपी आशीष, सदर थाना सफीदों प्रभारी धर्मबीर व सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। मृतक के परिजनों ने छापेमारी करने पहुंचे सीआईए स्टाफ कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके गिरफ्तार करने व मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। ग्रामीणों व परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस नहीं दर्ज कर लिया जाता तब तक वे नहीं मानेंगे। जब तक उनके हाथ में एफआइआर की कॉपी नहीं आएगी तब तक वह बंधक पुलिसकर्मी को नहीं छोड़ेंगे। हालांकि डीएसपी व थाना प्रभारी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते रहे।