फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   second marriage by presenting fake paper while first wife

पहली पत्नी के होते फर्जी कागजात पेश कर की दूसरी शादी

Thu, 25 Jul 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
second marriage by presenting fake paper while first wife
अर्बन इस्टेट निवासी 34 वर्षीय महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि पहली पत्नी के होते हुए उसके पति ने उससे दूसरी शादी कर ली, कागजात में छेड़छाड़ किया और धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना को दी शिकायत में 34 वर्षीय महिला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के परगना की जाट कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह ने पहली पत्नी के होते हुए उसके साथ दूसरी शादी कर ली। कुलदीप ने उसके भरोसे को तोड़ा है। इसमें कुलदीप की मां विनोद कुमारी, गुलबीर सिंह सहरावत, राजकुमार भी शामिल हैं। इन लोगों ने कागजात में छेड़छाड़ करते हुए उसे धोखे में रखा तथा कुलदीप सिंह ने उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कुलदीप सिंह, विनोद कुमारी, गुलबीर सिंह सहरावत व राजकुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed