{"_id":"66e4a0c1ec684bef2f0a506f","slug":"second-accused-of-robbery-from-salesman-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1007-122951-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेल्समैन से लूट का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेल्समैन से लूट का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Sat, 14 Sep 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
जींद। ढाकल गांव में शराब ठेके पर सेल्समैन के साथ मारपीट कर रुपये छीनने व जान से मारने की धमकी देने के दूसरे आरोपी को सदर थाना नरवाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ढाकल निवासी गुरमीत के रूप में हुई है। इस मामले में पहले एक आरोपी कर्मगढ़ गांव निवासी नवीन को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि 22 जुलाई को थाना सदर नरवाना में बडनपुर निवासी कर्मबीर ने शिकायत दी कि वह गांव ढाकल में शराब ठेका चलाता है। उनकी दुकान पर गुरमीत घनघस अपने साथियों के साथ आया और सेल्समैन विकास के साथ मारपीट की और गोली मारने की धमकी देकर रुपये लूट लिए। दुकान में तोड़फोड़ की। एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि 29 जुलाई को एक आरोपी कर्मगढ़ निवासी नवीन को गिरफ्तार किया गया था। अब आरोपी गुरमीत को पकड़ कर अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद