{"_id":"61350a708ebc3e171647d91f","slug":"second-accused-arrested-for-killing-youth-jind-news-rtk62305703","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बख्ताखेड़ा गांव के युवक की हत्या के आरोप में कंडेला गांव निवासी कर्मबीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हत्या का कारण कहासुनी है।
बख्ताखेड़ा गांव का 28 वर्षीय विकास 26 अगस्त को अपने रिश्तेदार के यहां गया था। शुक्रवार अल सुबह परिजनों ने घर के सामने विकास पड़ा हुआ मिला था। विकास को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि विकास की हत्या की गई है। शरीर पर चोट के निशान हैं। विकास के पैर व कमर में चोट के निशान पाए गए, जिसको देखकर लग रहा है कि हत्या की गई है। विकास 26 अगस्त को घर से यह कहकर निकला था कि वह अपनी बहन के यहां कंडेला गांव जा रहा है। मृतक के पिता जयभगवान की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस ने पहले आरोपी गांव कंडेला निवासी तेजवीर उर्फ तेजा को गिरफ्तार किया था। तेजवीर मृतक विकास का जीजा है। अब पुलिस ने दूसरे आरोपी कर्मबीर को गिरफ्तार किया है। कर्मबीर तेजवीर का भाई है। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हत्या आपसी कहासुनी के चलते की गई थी।
पुलिस ने बख्ताखेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय विकास की हत्या के आरोप में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की वजह आपसी कहासुनी बताया है। इसी कहासुनी के चलते विकास की हत्या की गई है। -समरजीत सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।