फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   search hotel, dharamshala, jind

पंचकूला से आई स्पेशल फोर्स ने होटल व धर्मशालाओं को खंगाला

Wed, 30 Nov 2016 12:31 AM IST
jind
jind Updated Wed, 30 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
search hotel, dharamshala, jind
हुडा मार्केट में स्थित रेस्टोरेंट की जांच के लिए पहुंचे स्पेशल फोर्स के जवान। - फोटो : bureau
 नाभा जेल से फरार हुए आतंकवादियों को लेकर मंगलवार को पंचकूला से आए स्पेशल फोर्स के जवानों ने शहर के सभी रेस्टोरेंट व होटलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्पेशल फोर्स के जवानों ने होटलों के प्रत्येक कमरों में जाकर उसमें ठहरे लोगों से पूरी जानकारी ली और होटल संचालकों से भी यहां पर रुके लोगों के बारे में जानकारी ली। सोमवार रात को ही स्पेशल फोर्स के दस जवान जींद में पहुंच गए थे। जिन्होंने पहले तो रात को शहर के रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर सर्च अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सोमवार को स्पेशल फोर्स के औचक निरीक्षण के चलते होटल व रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन रही है। स्पेशल फोर्स के जवानों ने बताया कि पंजाब के नाभा जेल से फरार हुए आतंकवादियों को लेकर डीजीपी के आदेश पर पांच टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम हर अलग-अलग जिलों में जाकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। इसमें स्थानीय पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है, ताकि जिले के प्रत्येक होटल व रेस्टोरेंट के अलावा धर्मशालाओं का पता लग सके।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान
रेलवे पुलिस द्वारा नाभा से फरार हुए आतंकवादियों को लेकर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे की टीम ने पंजाब की तरफ से आने वाली सभी गाड़ियों की गहनता से तलाशी ली और संदिग्ध दिखाई देने वाले प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ की।
विज्ञापन


पंजाब की तरफ से आने वालों पर रही नजर
जिला पुलिस की टीम तीसरे दिन भी अलर्ट रही। इस दौरान पुलिस की टीम ने पंजाब की तरफ से आने वाले प्रत्येक वाहन पर पैनी नजर बनाए रही। इस दौरान पुलिस ने नाके लगाकर वाहनों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed