{"_id":"583dd1224f1c1b9345de656d","slug":"sdm-inspect-hospital-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया नागरिक अस्पताल व मार्केट कमेटी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया नागरिक अस्पताल व मार्केट कमेटी का निरीक्षण
jind
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल व मार्केट कमेटी का निरीक्षण करतीं एसडीएम किरण सिंह।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल और मार्केट कमेटी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने एसएमओ डॉ. बिंदलिस को अस्पताल में मरीजों को दिक्कतों से बचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए पूरे शहर में फोगिंग करवाई जाएगी। जिसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। उन्होंने अस्पताल के रिकार्ड को भी चेक किया, लेकिन रिकार्ड में कोई खामी नहीं मिली। उन्होंने एसएमओ बिदंलिस से अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाने पर विचार विमर्श किया। एसएमओ ने दिसंबर माह में नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसडीएम मेला मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंची जहां 1121 धान की खरीद व कपास खरीद का रिकार्ड भी चेक किया।
विज्ञापन