फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   screwdriver killed by driver

ट्राला चालक ने पेचकस से गर्दन पर वार कर की परिचालक की हत्या

Tue, 23 Jul 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
screwdriver killed by driver
सुबह लगभग आठ बजे भिवानी रोड पर स्थित पांचाल धर्मशाला के पास खड़े ट्राला से पुलिस ने परिचालक का खून से लथपथ शव बरामद किया। परिचालक की गर्दन पर पेचकश से वार किए गए थे। पुलिस ने ट्राला मालिक की शिकायत पर चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिचालक जम्मू के उधमपुर जिले के गांव दमनोट का रहने वाला गणेश था। उसके परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

भिवानी रोड पर स्थित पांचाल धर्मशाला के सामने सुबह लोगों ने एक चावल से भरे ट्रॉले को खड़ा देखा। जब वह रास्ते में रुकावट पैदा करने लगा तो लोगों ने आसपास ट्राला चालक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद लोगों ने ट्राले पर चढ़कर देखा तो उसमें खून से लथपथ शव पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर डीएसपी धर्मबीर व शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और एसएफएल टीम को बुलाया। जांच करने पर पता चला कि ट्राला हिसार जिले के गांव खरक पूनिया निवासी मदनलाल का है। पुलिस ने मदनलाल को फोन करके बुलाया तो वे मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त ट्राला परिचालक जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के दमनोट निवासी गणेश के रूप में की। मदनलाल ने बताया कि उसकी गाड़ी पर गणेश परिचालक व उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव मोहम्मदपुर माडर्न निवासी राहुल चालक के रूप में काम करते थे। उसकी गाड़ी 22 जुलाई को रात साढ़े नौ बजे बालाजी ट्रांसपोर्ट पंजाब के मूनक से चावल भरकर सोनीपत जिले के भालगढ़ के लिए निकली थी। सुबह उसे पुलिस से ही सूचना मिली की गाड़ी में शव पड़ा है। इसके बाद उसके पास चालक राहुल का फोन आया उसने बताया कि उसकी तथा गणेश की सुबह किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। इसी लड़ाई में उसने गणेश की पेचकश मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मदनलाल की शिकायत पर राहुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जल्द होगा आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। एसएफएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए हैं। इनमें एक युवक ट्रक से नीचे उतरकर भागते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने ट्राला चालक के मालिक की शिकायत पर चालक राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि उसने गणेश की हत्या क्यों की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मबीर सिंह, डीएसपी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed