फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scooty riding youth dies in collision with private school bus

Jind News: निजी स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Sat, 03 Aug 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 03 Aug 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Scooty riding youth dies in collision with private school bus
जींद। खोखरी गांव के पाए निजी स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक घायल को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाकर भाग गया। चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने निजी स्कूल बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पटियाला चौक स्थित शर्मा नगर निवासी पूनम ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जुलाई को उनका बेटा 32 वर्षीय गौरव स्कूटी पर सवार होकर किसी कार्य के लिए दालमवाला गांव जा रहा था। जब वह खोखरी गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक निजी स्कूली बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक ने उनके बेटे को नागरिक अस्पताल जींद में दाखिल करवाकर वहां से भाग गया। चिकित्सकों ने उनके बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। होश में आने के बाद उनके बेटे ने पूरी घटना के बारे में बताया, लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed