{"_id":"b0a6ca82e2e56fd2826f0a40dec9b5bd","slug":"school-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए व बसों में सीसीटीवी कैमरों के विरोध में उतरे निजी स्कूल संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए व बसों में सीसीटीवी कैमरों के विरोध में उतरे निजी स्कूल संचालक
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और 134ए के तहत दाखिले के विरोध में शनिवार को जिले के 350 से अधिक निजी स्कूल बंद रहे। निजी स्कूल संचालकों ने इसके विरोध में शहर में प्रदर्शन करके डीडीपीओ राजेश मोर को ज्ञापन सौंपा।
निजी स्कूल संचालक सुबह नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और सरकार द्वारा बसों में कैमरे लगाए जाने व नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले देने और अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की। इसके बाद स्कूल संचालक प्रदर्शन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
निजी स्कूल संचालकों की ओर से उदयवीर नेहरा, राजेश मौण, नरेश् बराड़, दलशेर लोहान, सुभाष श्योराण, जितेंद्र चहल, प्रदेश प्रधान कुलभूषण शर्मा 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीडीपीओ को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्राइवेट स्कूल संघ के जिला प्रधान नरेश बराड़ ने कहा कि सरकार द्वारा इस प्रकार के कानून निजी स्कूलों पर लागू किए जा रहे हैं। इन नियमों के कारण केवल पैसे की बर्बादी हो रही है। बसों में कैमरे लगाने से अनावश्यक खर्च तो बढ़ेगा ही, इसके साथ ही बसों से कैमरे चोरी आदि की घटनाएं भी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
सरकार को ऐसे नियम वापस लेने चाहिए। प्राइवेट स्कूल संघर्ष समिति के प्रधान दलशेर लोहान ने बताया कि स्कूल बसों में सरकार द्वारा प्रमाणित कंपनी से सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रशासन दबाव बना रहा है। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा 134ए के तहत निशुल्क दाखिला देने का फरमान जारी किया गया है। अलेवा ब्लॉक के प्रधान सतीश भारद्वाज ने कहा कि शैक्षणिक सत्र आधा बीत जाने की वजह से नया दाखिला लेने वाले बच्चों को पिछला कोर्स पूरा कराने में परेशानी आएगी। निजी स्कूल संचालकों शिक्षा विभाग व प्रदेश सरकार ने मांगें नहीं मानी, तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
कैमरे लगाने का विभाग ने दिया आदेश
पिछले दिनों सरकार व विभाग द्वारा सभी निजी स्कूल संचालकों को पत्र के माध्यम से स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए गए थे। इसके आधार पर आरटीए विभाग द्वारा जिले के सभी निजी स्कूलों के मुखियाओं को जल्द से जल्द बसों में कैमरे लगवाने के आदेश जारी किए गए, लेकिन निजी स्कूल संचालकों द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी बसों में कैमरे नहीं लगवाए गए। स्कूली बच्चों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बसों में कैमरे लगवाने का आदेश जारी किया गया। इसके तहत बसों में एक कैमरा आगे व एक कैमरा बस के पिछले हिस्से में लगाया जाना है।
कहां कितने हैं निजी स्कूल
जींद ब्लॉक- 100
सफीदों ब्लॉक- 44
पिल्लूखेड़ा ब्लॉक- 28
जुलाना ब्लॉक- 42
नरवाना ब्लॉक- 66
उचाना ब्लॉक- 66
अलेवा ब्लॉक- 12
सफीदों में भी नजर आया प्रभाव
सफीदों। सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा निजी स्कूल बसों में दो-दो कैमरे लगवाने का फरमान स्कूल संचालकों को रास नहीं आया। इसके चलते शनिवार को निजी स्कूलों की हड़ताल का असर सफीदों में भी नजर आया। सुबह से ही निजी स्कूलों के मुख्य गेट बंद नजर आए। वहीं बच्चों को पढ़ने के लिए घर से स्कूल तक लाने व ले जाने वाली बसें भी स्कूलों के अंदर व बाहर ही खड़ी दिखाई दी।