फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scheduled caste people burnt effigies of government and district administration

अनुसूचित जाति के लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन का पुतला फूंका

Mon, 06 Dec 2021 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Scheduled caste people burnt effigies of government and district administration
लघु सचिवालय के बाहर चौक पर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन का पुतला फुंकते हुए अनुसूचित जाति के लोग। - फोटो : Jind
जींद। खापड़ व छात्तर गांवों में अनुसूचित जाति के लोगों के सामाजिक बहिष्कार के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों के पुतले जलाकर रोष जताया। सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 65वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्होंने सचिवालय के बाहर पुतले फूंके।
विज्ञापन

धरना संचालक दिनेश खापड़ ने कहा कि खरकगादियां, छातर व खापड़ गांव में ग्रामीणों ने अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मारपीट कर सामाजिक बहिष्कार किया था। इस मामले में इन तीनों गांवों के आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज करवाया गया है, लेकिन अब तक इन आरोपियों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में अनुसूचित जाति विरोधी हरियाणा सरकार की गठबंधन सरकार के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार के पीड़ितों ने धरनास्थल से लेकर एसपी निवास तक रोष प्रदर्शन किया। उनमें आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों में रोष है। इस पर सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों के पुतलों को फूंका गया। दिनेश खापड़ ने बताया कि गांव खापड़ व छात्तर के अनुसूचित जाति समाज के लोगों का सवर्ण समाज के लोगों ने सामाजिक बहिष्कार कर रखा है, जो कि पूरी तरह से असंवैधानिक व गैरकानूनी है। गांव खापड़ में तीन महीने और छात्तर में दो महीने दस दिन बीत गए, अभी तक सामाजिक बहिष्कार जारी है। इसलिए विरोध स्वरूप पीड़ित परिवार न्याय व आरोपियों की गिरफ्तारी करवाने के लिए 50 दिन से धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed