{"_id":"64c169a1894d885a7104c604","slug":"scavengers-picket-started-demanding-honorarium-jind-news-c-199-1-sroh1006-3196-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मानदेय की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मानदेय की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का धरना शुरू
Thu, 27 Jul 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
जुलाना। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बीडीपीओ कार्यालय जुलाना पर बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान कृष्ण लिजवाना और संचालन ब्लॉक सचिव संजय ने किया। जिला प्रधान ईश्वर बुआना, सीटू नेता सुरेश करसोला ने बताया कि प्रदेश भर के जुलाना ब्लॉक के ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने बकाया मानदेय को लेकर बीडीपीओ जुलाना तथा डीसी से मिल चुके हैं। इसके बावजूद आज तक कर्मचारियों का मानदेय नहीं डाला गया। जिले के अन्य ब्लॉकों के कर्मचारियों का मानदेय डाला जा चुका है। जुलाना के बीडीपीओ का रुख मानदेय के प्रति ठीक नहीं है और जानबूझ कर जुलाना के ग्रामीण सफाई कर्मियों का मानदेय लटका है। स्वच्छता का नारा देने वाली सरकार ग्रामीण सफाई कर्मियों को कस्सी, तसला, आदि सामान और औजार और स्वास्थ्य सुरक्षा के उपकरण नहीं दे रही। उन्होंने मांग की कि अटके हुए मानदेय को जारी किया जाए, ब्लॉक के अकाउंटैंट एवं बीडीपीओ की मनमर्जी पर रोक लगाई जाए, ईएसआई कार्ड जारी करने किया जाए। जुलाना ब्लॉक के जब तक कर्मचारियों को दो माह का वेतन नहीं मिलता तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर ईश्वर ठाकुर, बबीता, शीला, प्रवीन, मनफुल, संजय, बालकिशन, रणबीर मौजूद रहे।