फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   sanjay ladthar become mlc up assembly

जुलाना के डॉ. संजय लाठर होंगे यूपी विस में एमएलसी

Wed, 25 May 2016 11:27 PM IST
jind
jind Updated Wed, 25 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
sanjay ladthar become mlc up assembly
संजय लाठर - फोटो : bureau
जुलाना विधानसभा क्षेत्र के बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव निवासी तेज तर्रार युवा नेता डॉ. संजय लाठर का उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य बनना तय है। यूपी सरकार ने उनका नाम नोमिनेट करने के लिए राज्यपाल को पत्र भेजा है। मनोनयन पर राज्यपाल की मोहर लगने के साथ ही वह यूपी विधानपरिषद के सदस्य बन जाएंगे। उनके नाम का अनुमोदन स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने करीब 11 साल पहले जुलाना की धरती पर किए गए वादे को भी पूरा कर दिया है। लाठर के मनोनयन पर उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है। वह हरियाणा के पहले ऐसे नेता हैं जो उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बनने जा रहे हैं। बता दें कि लाठर एमडीयू में छात्र नेता भी रहे हैं।
विज्ञापन

2005 के विधानसभा चुनाव में जब संजय लाठर जुलाना विस सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे, तभी मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि यदि जुलाना के लोग संजय लाठर को विधायक बनाते हैं तो ठीक है, नहीं तो उन्हें उत्तर प्रदेश में विधायक बना देंगे। डॉ. संजय लाठर शुरू से ही सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के नजदीक रहे हैं। लाठर ने पत्रकारिता में पीएचडी भी की है। वह 1998 में सोनीपत संसदीय क्षेत्र से सपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके बाद हरियाणा विधानसभा के 2005 और 2009 के चुनाव में भी उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर जुलाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाए।  
विज्ञापन


सपा में खास कद है लाठर का
समाजवादी पार्टी में डॉ. संजय लाठर की अच्छी पैठ है। इसका अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि लाठर को उत्तर प्रदेश विधानसभा के साल 2012 में हुए चुनावों में प्रभारी बनाया गया। 2012 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर डॉ. संजय लाठर को मथुरा जिले की माट विधानसभा सीट से उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया। बाहरी का ठप्पा लगने के कारण चुनाव में डॉ. संजय लाठर 650 मतों के मामूली अंतर से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की युवा विंग में सक्रिय हैं लाठर
डॉ. संजय लाठर 14 साल से सपा की युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं इससे पहले संजय लाठर सपा की छात्र विंग के अध्यक्ष रह चुके हैं।

हर वर्ग के लिए काम करूंगा: संजय लाठर
मेरा नाम एमएलसी के लिए भेजा गया है, जिसे मंजूरी मिलनी बाकी है। मैं लंबे समय से सपा के साथ जुड़ा हुआ हूं और लखनऊ में पढ़ाई करते समय ही नेता जी के साथ जुड़ गया था। मेरी अधिकतर पढ़ाई उत्तर प्रदेश में हुई है। उसी समय सपा की नीतियों ने मुझे प्रभावित किया और पार्टी के साथ जुड़कर काम करना शुरू कर दिया। जुलाना में नेता जी ने लोगों के बीच में सार्वजनिक तौर कहा था कि कोई बड़ी जिम्मेदारी जरूर सौंपेंगे। वह बड़ी जिम्मेदारी जल्द मिल सकती है। हर वर्ग के लिए काम करने के साथ ही सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना ही मेरा काम रहेगा। हरियाणा के अंदर भी सपा का जनाधार बढ़ाया जाएगा और यूपी के विकास कार्यों व यहां की नीतियों को वहां भी लोगों को बताया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed