फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation and fire brigade workers protested against the notices, burning copies to express their anger.

Jind News: नोटिसों के विरोध में सफाई व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का प्रदर्शन, प्रतियां जलाकर जताया रोष

Thu, 03 Sep 2026 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sanitation and fire brigade workers protested against the notices, burning copies to express their anger.
02जेएनडी31: शहर से कूड़े का उठान करवाते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद
जींद। नगर परिषद के सफाई और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बुधवार को ड्यूटी न करने को लेकर जारी किए गए नोटिसों के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगर परिषद के प्रांगण में नोटिसों की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने की घोषणा करते हुए बुधवार को नगर पालिका और नगर परिषद कार्यालयों के मुख्य द्वार पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक तालाबंदी करने का एलान किया है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारी रानी तालाब के पास धरने पर बैठे। कर्मचारी 13 मई 2026 को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करवाने की मांग कर रहे हैं। इसी दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव डांडा भी नरवाना पहुंचे और सफाई कर्मचारियों के धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की राज्य कमेटी के सदस्यों को विभाग की ओर से धमकी भरे पत्र जारी किए गए हैं। इनमें नौकरी से हटाने की चेतावनी दी गई है। अन्य कर्मचारियों को भी तीन सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं।

कर्मचारियों ने इन पत्रों की प्रतियां भी नगर परिषद के गेट के बाहर जलाकर रोष जताया। नगर परिषद ने शहर में कूड़ा उठाने के लिए रूट प्लान तैयार किया है। इसके तहत बुधवार को 18 पॉइंटों से कूड़ा उठवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed