फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sandeep of Kabrachcha, Makhan of Khedi Bulla, Mahendra of Gangoli and Kuldeep of Thua village became Sarpanch.

Jind News: काब्रच्छा के संदीप, खेड़ी बुल्ला के मक्खन, गांगोली के महेंद्र और थुआ गांव के कुलदीप बने सरपंच

Mon, 16 Jun 2025 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sandeep of Kabrachcha, Makhan of Khedi Bulla, Mahendra of Gangoli and Kuldeep of Thua village became Sarpanch.
15जेएनडी40: कुलदीप थुआ गांव का सरपंच। संवाद
जींद। जिले में चार ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति सदस्य व 75 पंचों की चौधर के उपचुनाव को लेकर ग्रामीणों ने मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लिया। मतदान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर 12 बजे तक जिलेभर में करीब 40 प्रतिशत मतदान हो चुका था। शाम को छह बजे जैसे ही मतदान का समय समाप्त हुआ तो तुरंत प्रभाव से गिनती का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

उचाना खंड के गांव काब्रच्छा में सरपंच पद के उप चुनाव में संदीप, कर्ण सिंह के बीच आमने-सामने का मुकाबला था। संदीप ने कर्ण सिंह को 613 मतों से हराया। 4080 मतदाताओं में से 2918 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। संदीप को 1758, कर्ण सिंह को 1145 एवं नोटा को 15 मत मिले। चुनाव के बाद मतों की गिनती की गई। सरपंच बने संदीप को निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम दलजीत सिंह ने जीत का सर्टिफिकेट दिया। गांव के राजकीय स्कूल में बने मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाता मतदान करने के पहुंचने लगे। गर्मी का मौसम होने के बावजूद भी मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम दलजीत सिंह, डीएसपी संजय कुमार ने मतदान प्रक्रिया के दौरान निरंतर मतदान केंद्र का दौरा कर जानकारी लेते रहे। मतदाता सूची में नाम न मिलने पर उम्मीदवारों के समर्थक मतदाता सूची से नाम ढूंढते नजर आए। मतदान करने के लिए बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों को इंतजार नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

बाक्स
खेड़ी बुल्ला के सरपंच बने मक्खन
गांव खेड़ी बुल्ला सरपंच पद को लेकर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यहां कुल 766 हैं और पोल 616 हुए। कुल 80.41 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें विजय उम्मीदवार मक्खन रहे और उन्हें 320 मत मिले। दूसरे नंबर पर रिंकू रहे और उन्हें 294 मत मिले। मक्खन 26 मतों से विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
गांगोली के सरपंच महेंद्र मलिक
गांव गांगोली की चौधर महेंद्र मलिक को मिली और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी दरबारा को मात्र दो मतों से हराया। गांव में कुल मत 4476 थे और इनमें से 3414 मत पोल हुए। कुल 76.27 प्रतिशत मतदान हुआ। महेंद्र मलिक को 1687 मत मिले जबकि दरबारा को 1685 मत मिले।
बाक्स
थुआ की चौधर मिली कुलदीप सिंह को
गांव थुआ में सरपंच पद को लेकर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। थुआ में कुल मतदाता 5560 हैं और इनमें से रविवार को 3658 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कुलदीप सिंह को कुल 1492 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी वीरभान को 926 मत मिले। कुलदीप सिंह 566 मतों से विजयी रहे।
बाक्स
पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन रहा सतर्क
जिला में रविवार को संपन्न हुए पंचायत राज संस्थाओ के उपचुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। पंचायत उपचुनावों के शांतिपूर्वक, स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए खंड जींद, अलेवा, उचाना एवं पिल्लूखेड़ा की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान केंद्र स्थापित कर दिए गए थे। जिला जींद के अलेवा, उचाना, नरवाना, पिल्लूखेड़ा, जींद, उझाना, सफीदों व जुलाना ब्लॉक में पंच के 75 पद, मेंबर पंचायत समिति के दो पद व सरपंच के छह पदों के लिए उपचुनाव होना है।
बाक्स
फरैण कलां में नहीं हुआ मतदान, रोजखेड़ा में सर्वसम्मति से चुनाव सरपंच
गांव थुआ, खेड़ीबुल्ला, काब्रछा व गांगोली में सरपंच पद का चुनाव हुआ, जबकि रोजखेड़ा में सर्वसम्मति से सरपंच बन चुका है। यहां केवल एक ही नामांकन दाखिल हुआ था। वहीं गांव फरैण कलां में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया । इसलिए यहां मतदान नहीं हुआ।
बाक्स
थुआ, खेड़ीबुल्ला, काब्रछा व गांगोली में सरपंच पद का लेकर हुआ चुनाव
खंड उचाना के उचाना ब्लॉक व अलेवा ब्लॉक के चार गांव में सरपंची के उपचुनाव को लेकर मतदान हुआ। गांव थुआ में वार्ड नंबर 6, 7, 8, 9 में 5560 मतदाता सरपंच पद के लिए मतदान कर रहे हैं। दुड़ाना में पंच कें लिए वार्ड 10 में 218 मतदाता, खेड़ी बुल्ला के वार्ड 11 में सरपंच पद के लिए 766 मतदाता, काब्रच्छा मे सरपंच पद के लिए 4080 मतदाता अपनी पंचायत को चुनने का काम किया।
बाक्स
खंड उचाना में तीन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने किया मत का प्रयोग
खंड उचाना की ग्राम पंचायत काब्रछा के लिए तीन मतदान केंद्र निर्धारित किए गए थे। मतदान केंद्र क्रमांक 12 एवं 13 राजकीय उच्च स्कूल में स्थापित किए गए हैं। जिनमें क्रमश: वार्ड संख्या एक से 5 तक के कुल 1304 मतदाता व वार्ड संख्या 6 से 11 तक के कुल 1291 मतदाता शामिल रहे। वहीं मतदान केंद्र क्रमांक 14 राजकीय उच्च स्कूल बायीं ओर में स्थापित किया गया है। इसमें वार्ड संख्या 12 से 16 तक के कुल 1485 मतदाता शामिल रहे। वहीं पिल्लूखेड़ा में मतदान को लेकर चार मतदान केंद्र बनाए गए थे।
बाक्स
उपचुनाव को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात
एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। पर्याप्त पुलिस बल मतदान केंद्रों पर तैनात रहा। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था को हाथ में नहीं लेने दिया गया। नोडल अधिकारी एएसपी सोनाक्षी सिंह, संबंधित डीएसपी व थाना प्रभारी चुनाव के दौरान सुरक्षा की कमान संभालेे रहे।

फोटो कैप्शन
15जेएनडी40: कुलदीप थुआ गांव का सरपंच। संवाद
15जेएनडी41: मक्खन सिंह खेड़ी बुल्लां गांव का सरपंच। संवाद
15जेएनडी42: काब्रच्छा गांव के सरपंच संदीप को एसडीएम विजय पत्र देते हुए। संवाद
15जेएनडी43-गांगोली गांव में दो वोटों से विजेता रहकर सरपंच बने महेंद्र सिंह मलिक। संवाद
15जेएनडी44:काब्रच्छा गांव में मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद
15जेएनडी45: मतदान के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग महिला व पुरूष। संवाद

15जेएनडी40: कुलदीप थुआ गांव का सरपंच। संवाद

15जेएनडी40: कुलदीप थुआ गांव का सरपंच। संवाद

15जेएनडी40: कुलदीप थुआ गांव का सरपंच। संवाद

15जेएनडी40: कुलदीप थुआ गांव का सरपंच। संवाद

15जेएनडी40: कुलदीप थुआ गांव का सरपंच। संवाद

15जेएनडी40: कुलदीप थुआ गांव का सरपंच। संवाद

15जेएनडी40: कुलदीप थुआ गांव का सरपंच। संवाद

15जेएनडी40: कुलदीप थुआ गांव का सरपंच। संवाद

15जेएनडी40: कुलदीप थुआ गांव का सरपंच। संवाद

15जेएनडी40: कुलदीप थुआ गांव का सरपंच। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed