फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Safidon Municipality started a campaign to catch monkeys

Jind News: सफीदों पालिका ने शुरू करवाया बंदर पकड़वाने का अभियान

Sat, 13 Jul 2024 03:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Safidon Municipality started a campaign to catch monkeys
12जेएनडी38: बंदरों को पकड़ते हुए कंपनी के कर्मचारी। संवाद
सफीदों। शहरवासियों को अब बंदरों से छुटकारा मिलेगा, क्योंकि सफीदों नगरपालिका ने शहर से बंदरों को पकड़वाने का ठेका दे दिया है। अब-तक शहर से 120 बंदरों को पकड़ लिया गया है। सफीदों शहर के कुल-17 वार्ड की कॉलोनियों में करीब 1500 बंदर होने का अनुमान है।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रधान प्रतिनिधि संजय बिट्टा ने बताया नगर में बंदरों से लोगों के जानमाल की सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्रवाई की जा रही है। कंपनी को ठेका देकर बंदर पकड़ने का अभियान शुरू हो चुका है। नगर से बंदरों को पकड़ने के बाद जिला यमुनानगर के कलेसर जंगल मेंं छुड़वाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सफीदों नगर में बड़ी संख्या में बंदर हैं और लोगों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ये बंदर मानव जीवन के लिए भी खतरा बने हुए थे। बंदरों के हमले से नगर में अनेकों बच्चे व महिलाएं चोटिल हो चुके हैं। पालिका की इस कार्रवाई के बाद लोगों को बंदरों से कहीं ना कहीं राहत मिलेगी।
विज्ञापन


वर्जन
अब सफीदों शहर वासियों को बंदरों के खौफ से छुटकारा मिलेगा। बंदर पकड़वाने का अभियान आठ जुलाई से शुरू कर दिया गया है। जब तक सफीदों शहर से सभी बंदर नहीं पकड़ लिए जातेे यह अभियान जारी रहेगा। ठेकेदार को प्रति बंदर पकड़ने के हिसाब से ठेका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र सिंह, सचिव, नगर पालिका सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed