{"_id":"6ab41d75418db9e5a706c1a4","slug":"sacrifice-of-martyrs-is-the-priceless-heritage-of-the-nation-rampal-saini-jind-news-c-199-1-sroh1006-160819-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर : रामपाल सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर : रामपाल सैनी
विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी11-सीआरएसयू में वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्टाफ।
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उनके बलिदान को सदैव प्रेरणादायी बताया।
कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस हमें वीर सपूतों के त्याग का स्मरण कराने के साथ उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया।
शहीद पवन खटकड़ को श्रद्धांजलि देते हुए परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेश बंसल ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद पवन खटकड़ का साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके बलिदान से युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों का जीवन साहस, अनुशासन, देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का आदर्श प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. नरेश देसवाल, वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार भी मौजूद रहे।