फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sachkheda got a development gift of 5.25 crores

Jind News: सच्चाखेड़ा को मिली 5.25 करोड़ की विकास सौगात

Sun, 20 Jul 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sachkheda got a development gift of 5.25 crores
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को लेकर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य कर रही है और हर वर्ग को समान रूप से लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नरवाना विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यों के मामले में पूरे प्रदेश में अग्रणी रहेगा। शनिवार देर शाम कैबिनेट मंत्री बेदी ने गांव सच्चा खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 5 करोड़ 25 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।
विज्ञापन

उन्होंने सच्चा खेड़ा से दबलैन और मंगलपुर तक सड़कों के विस्तारीकरण व निर्माण के लिए 2 करोड़ 70 लाख रुपये गांव में अन्य विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 51 लाख, उपस्वास्थ्य केंद्र, वाल्मीकि चौपाल के निर्माण के लिए 88 लाख रुपये की घोषणाएं कीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सा, शिक्षा और सुरक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने 17 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नरवाना मेला मंडी में होने वाली विकास रैली का जिक्र करते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर अमित ढाकल, गांव की सरपंच कविता रानी, सुनीता, सरपंच प्रतिनिधि शिशपाल, सुखदेव सिंह, मनदीप रंगा, सत्यवान बेदी, सत्यवान शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, दिलबाग नैन, सुनील शर्मा, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, बलदेव वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र प्रजापति और सुरेंद्र हथो भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed