फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rural watchmen submitted memorandum to Tehsildar demanding to provide facilities

सुविधाएं देने की मांग को लेकर ग्रामीण चौकीदारों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Wed, 06 Jul 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rural watchmen submitted memorandum to Tehsildar demanding to provide facilities
ज्ञापन देने से पहले बैठक करते ग्रामीण चौकीदार। विज्ञप्ति। - फोटो : Jind
जींद।
विज्ञापन

ग्रामीण चौकीदारों ने सफाई कर्मियों की तर्ज पर सुविधाएं देने की मांग को लेकर तहसीलदार अजय सैनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पहले ग्रामीण चौकीदार लघु सचिवालय के निकट एकत्रित हुए। जिला सचिव सावन कुमार ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण चौंकीदार अपनी मांगों से सरकार तथा प्रशासन को अवगत करवाते आ रहे हैं परंतु अभी तक उनकी किसी भी समस्या का हल नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्ष से ग्रामीण चौकीदारों के मानदेय में भी कोई वृद्धि नहीं की गई है। इस मंहगाई में केवल सात हजार रुपये में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मांग उठाई कि हरियाणा के ग्रामीण चौकीदारों को पक्का किया जाए। जब तक पक्का नहीं किया जाता तब तक 24 हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए। चौंकीदारों के वेतन केा महंगाई भत्ते से जोड़ा जाए तथा प्रत्येक छह माह में मंहगाई भत्ता दिया जाए। हरियाणा सरकार ने ग्रामीण चौकीदारों को ईपीएफ के तहत कवर करने की घोषणा की है परंतु इस घोषणा को अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसलिए हरियाणा प्रदेश के ग्रामीण चौकीदारों को सफाई कर्मचारियों की तर्ज पर बीडीपीओ ब्लॉक को ईकाई मान की चौंकीदारों को ईपीएफ में कवर किया जाए। ग्रामीण चौंकीदारों को ईएसआई के दायरे में लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को लाभ दिया जाए। कोरोना महामारी की चपेट में आने से मौत होने पर ग्रामीण चौकीदार को सरकार के आदेशानुसार 20 लाख बीमा राशि व परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए व ग्रामीण ग्रामीण सफाई कर्मियों की तरह दुर्घटना में मौत होने पर पांच लाख रुपये तथा बीमारी से मौत होने पर दो लाख रुपये का बीमा दिया जाए। चौकीदारों के लिए वर्दी, जूता, वार्षिक 2750 रुपये भते को बढ़ा कर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के बराबर चार हजार रुपये किया जाए व लाठी व बैटरी का अलग से दिया जाए। हर माह की सात तारीख तक मानदेय का भुगतान किया जाए तथा एक माह मानदेय लेट होने पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की तरह 500 रुपये अतिरिक्त दिया जाए। हरियाणा सरकार ने गांव में मृत्यु का इंद्राज करने बारे 300 रुपये प्रति देन के बारे आदेश जारी किया था परंतु आदेश को अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसे तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। कई वर्षों से बकाया पड़े बकाया मुनादी भत्ते को भुगतान किया जाए। चौकीदारों की सेवानिवृत्ति पर एक मुश्त पांच लाख रुपये राशि देकर सम्मान पत्र दिया जाए तथा चौकीदार की सेवानिवृत्ति के बाद उसके परिवार से ही चौकीदार लगाया जाए। खाली पदों पर चौकीदार की नियुक्ति की जाए। चौकीदारों को मिलने वाला मानदेय में हस्ताक्षर प्रणाली समाप्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed