फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rural sanitation workers extended the strike till 10th November

Jind News: ग्रामीण सफाईकर्मियों ने हड़ताल को दस नवंबर तक बढ़ाया

Sun, 05 Nov 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 05 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers extended the strike till 10th November
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मांगों पर सुनवाई न होने के चलते अपनी हड़ताल को दस नवंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपना 16 सूत्री मांग पत्र जींद के विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा को सौंपा है। राज्य प्रधान देवी राम ने कहा कि 17 साल से कच्चे कर्मी के तौर पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी पक्का करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में जिले के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने जींद हलके के भाजपा विधायक डॉ कृष्ण मिढ़ा के आवास पर 24 घंटे का पड़ाव डाला था, जो शनिवार दोपहर तक चला। पड़ाव की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान कृष्ण मोरखी व कार्यकारी प्रधान ईश्वर बुआना ने सयुंक्त रूप से की और संचालन जिला सचिव पवन कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए रोजगार सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है और न ही जीने लायक वेतन दिया जाता है। भाजपा सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का वायदा करके प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई थी। देश व प्रदेश की जनता के साथ भाजपा सरकार लगातार शोषण कर रही है। ग्रामीण सफाईकर्मियों की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। मजबूरीवश ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की पिछले 25 दिनों से हड़ताल जारी है। उन्होंने मांग की कि विधानसभा मे पॉलिसी बना कर सफाई कर्मियों को पक्का किया जाए। सभी ग्रामीण सफाई कर्मियों को बीडीपीओ के पे-रोल पर लिया जाए। हरियाणा रोजगार कौशल निगम को भंग किया जाए और सफाई कर्मियों को पक्का किया जाए। सभी सफाई कर्मियों के लिए 26 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। इस मौके पर संजय, मनफूल, कर्मबीर, आशा, संतोष, पुष्पा, बाला, बबीता, विद्या, राजकुमारी, नीलम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed