फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways workers will go on hunger strike on June 26

Jind News: 26 जून को रोडवेज कर्मी करेंगे भूख हड़ताल

Sat, 15 Jun 2024 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 15 Jun 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Roadways workers will go on hunger strike on June 26
नरवाना। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा उप केंद्र नरवाना के नेता रामनिवास खरकभूरा ने कहा कि मोर्चे की बैठक 14 जून को पेहवा में संपन्न हुई। जिसमे फैसला लिया गया कि 26 जून को सुबह दस से लेकर शाम चार बजे तक सभी डिपो में भूख हड़ताल कर महाप्रबंधकों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 23 जून 2023 को रोडवेज कर्मचारियों की कई मांगो पर सहमति जताई थी, जिनके परिपत्र जारी करने का आश्वासन दिया था। मानी गई मांगो को लागू नही किया जा रहा हैं। दूसरी ओर आए दिन कर्मचारी व विभाग विरोधी फरमान जारी किए जा रहे हैं। चालक परिचालक व लिपिक से अनेक तरह के कार्य लिए जा रहे हैं परंतु कार्यो के अनुसार पे ग्रेड न देकर आर्थिक नुकसान किया जा रहा हैं। चालक परिचालक उपनिरीक्षक, निरीक्षक व कर्मशाला के कर्मियों की देय अर्जित अवकाशों को कम करके आर्थिक नुकसान किया जा रहा हैं। चालक, परिचालकों के रात्रि ठहराव भत्ता को 30 से 10 सीमित करने का फरमान जारी कर दिया हैं। ओवर टाइम पॉलिसी को ताक पर रखकर चालक परिचालकों से 14, 15 घंटे कार्य लेकर ओवरटाइम सीमित देकर शारीरिक व आर्थिक नुकसान किया जा रहा हैं। कर्मशाला के कर्मियों को सर्विसेज रूल 2016 के साथ जोड़कर अवकाशों को कम करके प्रताड़ित किया जा हैं। ग्रुप डी के कर्मियों से तकनीकी पद का कार्य लिया जा रहा हैं जबकि प्रमोशन नही दी जा रही हैं। रोडवेज विभाग में लगभग 45 तरह की कैटेगिरी फ्री यात्रा सुविधाओं का लाभ ले रही हैं, परंतु 35 से 38 साल तक कार्य करने वाले रोडवेज कर्मियों को फ्री सुविधा न देकर अन्याय किया जा रहा हैं। सरकार की कर्मचारी व विभाग विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मियों में बहुत रोष हैं। सांझे मोर्चे ने इन फरमानों के खिलाफ 26 जून को सभी महाप्रबंधकों के कार्यालयों पर भूख हड़ताल करके ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने 23 जून 2023 को मानी गई मांगो को लागू नही किया ओर जारी फरमानों की वापिस नही लिया तो 14 जुलाई को अंबाला में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करके आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed