फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways, flyover, state, today, protest, privatization, jind

निजीकरण के विरोध में आज से प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम

Tue, 11 Apr 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Tue, 11 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways, flyover, state, today, protest, privatization, jind
रोडवेज की हड़ताल के चलते सामान उठाकर बाहर बाहर से वाहन पकड़ने के लिए जाती महिलाएं। - फोटो : jind
रविवार के बाद सोमवार का दिन भी दैनिक यात्रियों के लिए परेशानी लेकर ही आया। रोडवेज ने शनिवार को ही हड़ताल का एलान कर दिया था, इसके चलते जींद से कोई भी बस नहीं निकल सकी।अलसुबह चंडीगढ़ व दिल्ली के निकलने वाले यात्रियों को रोडवेज की हड़ताल के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ यात्रियों ने रेलवे स्टेशन का रुख किया तो कुछ घरों को लौट गए। हालांकि, मैक्सी कैब के जरिए परेशान होते हुए कुछ लोग अपनी मंजिल तक पहुंचे। वहीं, अब रोडवेज कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसके बीच लोगों को राहत देते हुए निजी ऑपरेटरों ने मंगलवार से बस चलाने का फैसला लिया है। इससे करीब दो दर्जन लोकल रूटों पर 64 बसों का परिचालन हो सकेगा।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारियों ने फरवरी 2017 की के परिवहन विभाग के पत्र के तहत चलाई गई बसों का विरोध करते हुए शनिवार को बस स्टैंड का गेट बंद रोष जताया था। इसके बाद रविवार सुबह रोडवेज और निजी ऑपरेटरों ने बस रोक  कर एक दूसरे पर बस नहीं चलने देने के आरोप लगाए और दिन भर हड़ताल रखी। रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड के दोनों गेटों पर बस खड़ी कर विरोध जताया। 
विज्ञापन


आज से प्रदेश भर में चक्का जाम
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य दलबीर किरमारा ने कहा कि सरकार निजी बसों को रोकने की बजाय उन्हें गलत तरीके से शह दे रही है। इसके विरोध में मंगलवार से प्रदेश भर में अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी बसों के परमिट रद्द होने तक चलेगा आंदोलन
हड़ताल के दौरान बस स्टैंड परिसर में रोडवेज कर्मचारियों ने रोष सभा की। यहां ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य दलबीर किरमारा ने कहा कि सरकार परिवहन कानून और अदालत के आदेशों को धता बताकर निजी बसों को परमिट दे रही है। निजी बसों के परमिट रद्द होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

रोडवेज को दो दिन में आठ लाख का नुकसान
रोडवेज कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल के चलते जींद डिपो को आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। डिपो के महाप्रबंधक आरएस पूनिया के अनुसार, रविवार को नरवाना व सफीदों में अधिकतर बसें बंद रहीं। इससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सोमवार को जिले भर में डिपो और सब डिपो बंद रहने से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 


सरकारी परमिट का विरोध कर लोगों को परेशान कर रहे कर्मचारी
निजी बस ऑपरेटर सरकार द्वारा मिले परमिट के आधार पर बस चला रहे हैं। इसके बावजूद रोडवेज कर्मचारी हड़ताल कर लोगों को परेशान कर रहे हैं। रोडवेज कर्मचारी न तो अपनी बस चला रहे हैं और न ही परिवहन समिति की बसों को चलने दे रहे हैं। ऐसे में दी हरियाणा सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ मंगलवार से प्रदेश भर में सभी रूटों पर बस चलाएगा।
सुनील कुमार, राज्य प्रधान, दी हरियाणा सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed