फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   roadways bus distroy by youth

हरियाणा रोडवेज की बस में युवकों ने की तोडफ़ोड़

Wed, 25 May 2016 11:30 PM IST
jind
jind Updated Wed, 25 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
roadways bus distroy by youth
छतिग्रस्त बस - फोटो : bureau
जींद। बुधवार दोपहर करीब आधा दर्जन अज्ञात युवकों ने जींद से गोहाना जा रही एक हरियाणा रोडवेज की बस पर हमला कर बस में तोड़फोड़ की। बस संचालकों ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना प्रभारी धर्मबीर खर्ब के अनुसार बस संचालकों ने दो युवकों के खिलाफ बस में तोड़फोड़ और पैसे भी छीनने का मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस के अनुसार एक युवक दो दिन पहले इसी बस में सफर कर रहा था। युवक द्वारा टिकट नहीं लेने पर बस संचालकों ने उसे लुदाना गांव के पास बस से उतार दिया था। इसके बाद युवक कुछ अन्य लोगों को साथ लेकर आया और बुधवार दोपहर को रधाना गांव के पास बस पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार बस संचालकों की ओर से शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed