फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways arranged buses for the convenience of the candidates in the Joint Eligibility Test

संयुक्त पात्रता परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने किया बसों का प्रबंध

Tue, 01 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Roadways arranged buses for the convenience of the candidates in the Joint Eligibility Test
संयुक्त पात्रता परीक्षा(सीईटी) की तैयारियों को लेकर रोडवेज ने सभी रूटों पर बसों के उचित प्रबंध किए हैं। यह परीक्षा पांच व छह नवंबर को केथल, अंबाला, करनाल व कुरुक्षेत्र में आयोजित करवाई जाएगी। रोडवेज ने परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से बसों को ऑनरूट करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जींद जिले से 89 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इनके लिए कैथल, अंबाला, करनाल व कुरुक्षेत्र में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संयुक्त पात्रता परीक्षा दो सत्र में होगी। पहले सत्र में सुबह दस बजे से लेकर पौने 12 बजे तक तो दोपहर के सत्र में तीन बजे से लेकर पौने चार बजे तक परीक्षा होगी। वहीं कैथल व कुरुक्षेत्र जिन परीक्षार्थियों के केंद्र है वह अभ्यर्थी ट्रेन का भी सहारा ले सकते हैं। जींद-कुरुक्षेत्र रूट पर चार ट्रेन चलती हैं। जींद से कुरुक्षेत्र के लिए पहली ट्रेन सुबह चार बजकर दस मिनट पर चलती है जो कुरुक्षेत्र पहुंचने में लगभग तीन घंटे का समय लेती है। इसके बाद दूसरी ट्रेन सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर जींद से चलती है। सुबह के सत्र में होने वाली परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह साढ़े आठ बजे रखा गया है। वहीं दोपहर के सत्र में होने वाली परीक्षा के लिए दोपहर डेढ़ बजे रिपोर्टिंग समय रखा गया है।
विज्ञापन

संयुक्त पात्रता परीक्षा में जींद से जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज द्वारा विशेष बस चलाई जाएगी। जिस भी रूट पर परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होगी। उस रूट पर बसों को तुरंत रवाना किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में पहुंचने के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सुबह के सत्र में होने वाली परीक्षा के लिए अल सुबह बसों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कौशिक, रोडवेज जीएम, जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed